{"_id":"62a7290215fdf214a911a846","slug":"criminal-justice-season-3-teaser-pankaj-tripathi-return-as-lawyer-madhav-mishra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Criminal Justice Season 3 Teaser: आ गया क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर, आपने देखा क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Criminal Justice Season 3 Teaser: आ गया क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर, आपने देखा क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा को नया केस मिल गया है। माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नए और सनसनीखेज केस को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल, हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन की झलक साझा कर दी है। जी हां, हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का टीजर रिलीज कर दिया है।
2 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा साझा किए गए टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है। अभिनेता, क्लाइंट को अपना परिचय देते हुए कहते हैं, 'माई सेल्फ माधव मिश्रा (मेरा नाम माधव मिश्रा है।), मैं आपका वकील हूं।' 10 सेकेंड के इस टीजर में सिर्फ पंकज त्रिपाठी की झलक दिखाई गई है, जो पिछले सीजन्स की है। हालांकि इस टीजर को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ गई है और वह अब नए सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
3 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की बीबीसी स्टूडियो ड्रामा सीरीज़ का भारतीय रूपांतरण है। निर्माताओं के अनुसार, सीरीज का तीसरी सीजन भारत की "किशोर न्यायिक और जेल प्रणाली" पर केंद्रित होगी। वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन में सुरभि मित्तल नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले सुरभि, वेब सीरीज 'स्कैम 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी' और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कब आएगा नया सीजन?
क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का प्रीमियर डिज़नी + हॉटस्टार पर 2022 के अंत में होगा, जिसे अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है और इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।