{"_id":"63c3abacd452102b03438337","slug":"who-is-miss-universe-2022-r-bonney-gabriel-know-about-her-journey-and-family-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss Universe 2022: 20 डॉलर लेकर अमेरिका आए थे ग्रेब्रियल के पिता, पुराने कोट की ड्रेस पहनकर बनीं मिस टेक्सास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Miss Universe 2022: 20 डॉलर लेकर अमेरिका आए थे ग्रेब्रियल के पिता, पुराने कोट की ड्रेस पहनकर बनीं मिस टेक्सास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 15 Jan 2023 01:01 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
मिस यूनिवर्स 2022 गेब्रिएल और उनके पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्यूटी कॉन्टेस्ट एक ऐसी प्रतियोगिता होती है, जिसमें हिस्सा लेने वाली हर लड़की उसे जीतने का सपना देखती है और फिर वो चाहती है कि एक दिन उसके सिर पर भी मिस यूनिवर्स या मिस वर्ल्ड का ताज सजे। साल 2022 की मिस यूनिवर्स का एलान हो चुका है। इस साल अमेरिका की गेब्रिएल के सिर ये ताज सजा है। इस ताज को पाने का सपना हर लड़की देखती है। हालांकि कई बार ये भी बहस होती है, कि ब्यूटी पेजेंट्स जीतने से क्या बदल जाता है, लेकिन यह कई लड़कियों को बहुत मोटिवेट करता है। सिर्फ इतना ही नहीं आर बोनी गेब्रिएल के यहां तक पहुंचने का सफर बेहद कठिन रहा है, जो कि लड़कियों को बहुत मोटिवेट करेगा।
2 of 4
मिस यूनिवर्स 2022 गेब्रिएल
- फोटो : सोशल मीडिया
गेब्रिएल के पिता एक प्रवासी हैं जो अन्य लोगों की तरह फिलीपीन्स से बेहतर मौकों की तलाश में अमेरिका पहुंचे थे। दरअसल साल 2022 में गेब्रिएल ने मिस टेक्सास का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। वह फिलिपीनो मूल की पहली अमेरिकन थीं, जिन्होंने यह खिताब जीता था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि गेब्रिएल के पिता रेमीजियो बॉनजॉन 'आर बॉन' गेब्रिएल महज 19 साल की उम्र में अमेरिका आ गए थे। दरअसल उनके पिता को एक स्कॉलरशिप पर अमेरिका आने का मौका मिला था।
गेब्रिएल के पिता जब अमेरिका आए थे तब उनकी जेब में मात्र 20 डॉलर थे। उन्होंने साइकोलॉजी में डॉक्टरेट की डिग्री के बाद अपनी कार रिपेयरिंग की दुकान शुरू की थी। इसके बाद उनकी मुलाकात गेब्रिएल की मां से हुई। गेब्रिएल ने आगे बताया था कि 15 साल की उम्र से ही उन्होंने सिलाई का काम शुरू कर दिया था। फैब्रिक और टेक्सटाइल से चीजें बनाने का बहुत शौक था, उन्होंने अपने शौक को ही पढ़ाई में भी डाला और 2018 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास से फैशन डिजाइन में डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिस यूनिवर्स 2022 गेब्रिएल
- फोटो : इंस्टाग्राम
गेब्रिएल को कपड़े रिसाइकल करने का बहुत शौक है। साल 2022 में मिस टेक्सास अमेरिका के लिए जो ड्रेस उन्होंने पहनी थी वह एक पुराने सेकेंड हैंड कोट से डिजाइन की गई थी, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया था और वह गेब्रिएल को एक सेकंड हैंड चीजें बेचने वाले एक स्टोर से मिला था। अपनी मेहनत और साहस के दम पर यहां तक पहुंचने वाली गेब्रिएल को देखने के बाद बहुत सी एशियन और प्रवासी लड़कियों के सपनों को पंख लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।