फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: कौन हैं किच्चा सुदीप? भाषा विवाद से सुर्खियों में आए अभिनेता का सलमान खान से है खास कनेक्शन

Wed, 27 Jul 2022 01:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Jul 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Who is Vikrant Rona actor kiccha sudeep know about his connection with Language Row and salman khan
किच्चा सुदीप, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 को सात महीने पूरे होने को हैं और बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्में ही दर्शक बटोर पा रही हैं। ज्यादातर बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई हैं। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रणबीर कपूर की शमशेरा इसके ताजा उदाहरण हैं। वहीं आजकल साउथ बनाम बॉलीवुड की भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साउथ की दो फिल्में 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' बॉलीवुड पर भारी पड़ी हैं। ऐसे में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हो रही है। विक्रांत रोणा के स्टार किच्चा सुदीप साउथ फिल्मों के हिट विलेन हैं।

Who is Vikrant Rona actor kiccha sudeep know about his connection with Language Row and salman khan
किच्चा सुदीप - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep

कौन हैं किच्चा सुदीप
किच्चा सुदीप एक कन्नड़ अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं। ये मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सैंडलवुड के लिए काम करते हैं। सुदीप के पिता संजीव एक होटल व्यवसायी से फिल्म निर्माता बने हैं। उनके पिता ने उनकी पहली फिल्म 'थायवा' में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। सुदीप को साउथ का हिट विलेन भी कहा जाता है। फिल्मों से पहले किच्चा सुदीप ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं किच्चा सुदीप रियलिटी शो बिग बॉस के कन्नड़ वर्जन के सभी सीजन के होस्ट भी रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'फूंक' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 

Who is Vikrant Rona actor kiccha sudeep know about his connection with Language Row and salman khan
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे चर्चा में आए
किच्चा सुदीप सबसे ज्यादा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है।  इंटरव्यू में उन्होंने कहा पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं और मैं इसपर एक करेक्शन करना चाहूंगा। उन्होंने कहा- हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं। आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर में देखी जा रही हैं। किच्चा सुदीप के इस बयान का बहुत से बॉलीवुड सितारों ने विरोध किया था, वहीं कुछ स्टार उनके सपोर्ट में भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Vikrant Rona actor kiccha sudeep know about his connection with Language Row and salman khan
सलमान खान, किच्चा सुदीप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रांत रोणा को प्रमोट कर रहे सलमान खान
सलमान खान और किच्चा सुदीप का बड़ा गहरा नाता है। सलमान की दबंग 3 में किच्चा सुदीप ने अपने नेगेटिव रोल इमेज से दर्शकों की वाहवाही लूटी थी। अब इस हफ्ते रिलीज हो रही किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' को सलमान खान प्रजेंट कर रहे हैं। इसलिए वह इस फिल्म का प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म विक्रांत रोणा की बात करें तो इसमें किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिज भी नजर आने वाली हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भाषा विवाद के बाद किच्चा सुदीप की ये फिल्म कितना सफल हो पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed