{"_id":"59ef44da4f1c1bdb538b8f3a","slug":"why-manoj-bajpayee-is-very-happy-to-work-with-actor-sidharth-malhotra-in-aiyaary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अय्यारी' में सिद्धार्थ मलहोत्रा के लिए मनोज वाजपयी बोले-कभी नहीं किया ऐसे शख्स के साथ काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अय्यारी' में सिद्धार्थ मलहोत्रा के लिए मनोज वाजपयी बोले-कभी नहीं किया ऐसे शख्स के साथ काम
Wed, 25 Oct 2017 07:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manoj and Sidharth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेशनल अवार्ड जीतने वाले एक्टर मनोज वाजपयी ने अपने दिल की बात का जिक्र किया है। मनोज अपनी आने वाली फिल्म 'अय्यारी' में उनके साथ काम कर रहे एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं..चलिए जानते हैं आखिर क्या है वजह..
2 of 5
Manoj and Sidharth
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है मनोज वाजपयी के दिल की बात। दरअसल, मनोज ने उनके साथ काम कर रहे नौजवान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को सराहा है और कहा कि उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ को महान भी बताया और कहा सिद्धार्थ जैसे लोगों के साथ काम करने का मौका बहुत कम मिलता है। मनोज ने एक सरकारी न्यूज एजेंसी को मुंबई से फोन पर दिए इंटरव्यू के दौरान ये ये बातें बताई।
3 of 5
Sidharth
बेबी, ए वेडनेसडे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म 'अय्यारी' है। कुछ दिनों पहले टीम जम्मू और कश्मीर में शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए पहुंची थी। जहां फिल्म के को-स्टार मनोज वाजपेयी भी मौजूद थे। इसका दूसरा शेड्यूल दिल्ली में शुरू हो चुका है। डायरेक्टर ने फिल्म की स्टार कास्ट की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें कि मनोज और सिद्धार्थ भी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sidharth
क्राइम ड्रामा वाली इस फिल्म को नीरज पांडे और शीतल भाटिया को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है जो दो आर्मी के अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके विचार अलग-अलग हैं। लेकिन अपने नजरिए से वो सही होते हैं। फिल्म में वाजपेयी, सिद्धार्थ के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया था कि वो सनी देओल के गाने 'यारा ओ यारा' पर डांस करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Flim Location
असली लोकेशन्स में शूटिंग के लिए मशहूर पांडे कश्मीर के कुछ हिस्सों में इसकी शूटिंग की। एक्टर ने बताया था कि वो अपने रोल के लिए तैयारियां कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले स्टाइल और फैशन के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर सिद्धार्थ ने कहा- स्टाइल कुछ ऐसा होता है, जो आपके पास है, जबकि फैशन को आप खरीदते हैं, इसलिए मैं कई चीजों में विश्वास करता हूं, जो हर दिन बदलते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।