सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया ? ये है सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Wikipedia Director Abhishek Sooryavanshi Reveals How sushant singh Rajput wikipedia updated before death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इसके पीछे बड़ी बहस चल रही है। मामले को लेकर हर दिन कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही उनके विकिपीडिया पेज पर समय अपडेट होने का मामला तेजी से गर्माया था। इस मामले को लेकर फैंस ने देश के गृहमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।



Trending Videos
Wikipedia Director Abhishek Sooryavanshi Reveals How sushant singh Rajput wikipedia updated before death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही उनका विकिपीडिया पेज अपडेट हो गया था। 14 जून की सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच ही सुशांत के विकिपीडिया पेज पर यह अपडेट कर दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। जबकि सुशांत के सुसाइड की खबर 14 जून को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आई थी। अब इस मामले का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wikipedia Director Abhishek Sooryavanshi Reveals How sushant singh Rajput wikipedia updated before death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में अब विकिपीडिया के डायरेक्टर अभिषेक सूर्यवंशी का बयान आया है। अभिषेक का कहना है कि 'विकिपीडिया पेज आईएसटी के यूटीसी ऑफसेट पर चलता है। जो भारतीय समय से साढ़े पांच (5:30) घंटे पीछे रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने की खबर साढ़े चार (4:30) घंटे बाद सामने आई थी। जिसके बाद पेज को अपडेट किया गया।'

Wikipedia Director Abhishek Sooryavanshi Reveals How sushant singh Rajput wikipedia updated before death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

यही वजह है कि विकिपीडिया पेज पर यूजर्स को यह टाइम गैप दिखाई दे रहा है। उनके विकिपीडिया पेज से कोई भी छेड़ख़ानी नहीं हुई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनके फैंस भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते। फैंस भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके आत्महत्या की वजह जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Wikipedia Director Abhishek Sooryavanshi Reveals How sushant singh Rajput wikipedia updated before death
संजना सांघी - फोटो : ट्विटर

बता दें कि इस मामले में लगातार जांच चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना सांघी से भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने कई खुलासे किए। वहीं अब पुलिस निर्माता निर्देशक शेखर कपूर से भी पूछताछ करने वाली है।

पढ़ें: पुलिस को बयान दर्ज करवारकर दिल्ली रवाना हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अभिनेत्री, कहा- 'शायद कभी ना लौटूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed