फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana-Madhavan: बड़े पर्दे पर आठ साल बाद फिर से धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी? खबर की सच्चाई जानें यहां

Tue, 06 Jun 2023 09:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Jun 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Will Kangana Ranaut R Madhavan team up Again for Tamil Film Know Truth here
आर माधवन और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी जोड़ियां हैं जो जब भी पर्दे पर आती हैं तब धमाल ही मचता है। इनमें से ही एक जोड़ी आर माधवन और कंगना रणौत की भी है। दोनों ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। तनु वेड्स मनु और इसके सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह ऑन स्क्रीन जोड़ी आखिरी बार आठ साल पहले बड़े पर्दे पर नजर आई थी, तभी से दर्शकों इन्हें दोबारा एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। 


Sunil Dutt Birthday: बस कंडक्टर से आरजे, फिर एक्टर से राजनीति तक, दिलचस्प रही सुनील दत्त की जीवन कहानी

Will Kangana Ranaut R Madhavan team up Again for Tamil Film Know Truth here
आर माधवन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि दोनों जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस जानकारी के सामने आते ही फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए और उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। हालांकि, इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने फिलहाल एक साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
Celebs Reel LIfe Name: बॉलीवुड स्टार्स के लिए लकी हैं ये रील लाइफ नाम, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहती हैं फिल्में

Will Kangana Ranaut R Madhavan team up Again for Tamil Film Know Truth here
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना और माधवन आठ साल पहले तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। कंगना की यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 150.8 करोड़ का कारोबार किया था। 
Haddi: LGBTQ समुदाय को लेकर समाज का नजरिया बदलने का प्रयास है 'हड्डी', मेकर्स ने फिल्म पर खुलकर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Kangana Ranaut R Madhavan team up Again for Tamil Film Know Truth here
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जीडी नायडू की बायोपिक में दिखेंगे। इसके अलावा वह 'टेस्ट' नाम की एक तमिल फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा और सिद्धार्थ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Monika Bhadoriya: जेनिफर के बाद मोनिका ने लगाया असित मोदी पर शोषण का आरोप, बोलीं- बकाया पैसे भी नहीं लौटा रहे

विज्ञापन
Will Kangana Ranaut R Madhavan team up Again for Tamil Film Know Truth here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी में बिजी हैं। इंदिरा गांधी पर आधारित इस फिल्म में वह लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी उनके ही हाथ में है। फैंस को कंगना की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक 20 अक्तूबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed