सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अमेरिका जाने में आ सकती है संजय दत्त को दिक्कतें, मुंबई विस्फोट से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 13 Aug 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Will Sanjay Dutt not be able to go to America for treatment because the case related to Mumbai blast
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय दत्त के कैंसर होने के बात जैसे ही सामने आई, उनके फैंस उदास हो गए। हर जगह से अब संजय दत्त के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि अपने इलाज के लिए संजू अमेरिका जा सकते हैं लेकिन इसमें एक बड़ा पेंच अटक सकता है।

Trending Videos
Will Sanjay Dutt not be able to go to America for treatment because the case related to Mumbai blast
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त के पास अमेरिका का वीजा नहीं है। वो इसे हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वह अमेरिका के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Sanjay Dutt not be able to go to America for treatment because the case related to Mumbai blast
सत्यजीत दुबे और संजय दत्त - फोटो : Social Media

कहा जा रहा है कि अमेरिका जाने में संजय दत्त का पेंच अटक सकता है क्योंकि वो मुम्बई ब्लास्ट के दोषियों और सजायाफ्ता मुजरिमों में शामिल हैं। तो ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति न मिले। ऐसे में संजय दत्त इलाज के लिए सिंगापुर का रुख भी कर सकते हैं।

Will Sanjay Dutt not be able to go to America for treatment because the case related to Mumbai blast
पत्नी मान्यता के संजय दत्त, विवेक ओबरॉय

मान्यता ने संजय दत्त के फैंस को लिखी चिट्ठी
मान्यता दत्त ने संजय दत्त के सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने बयान में कहा है, 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजू के जल्द ठीक होने की कामना की हैं। इस वक्त को पार करने के लिए पूरी ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। परिवार पिछले साल भी काफी बुरी परिस्थितियों से गुजरा है, लेकिन मुझे यकीन है, यह भी गुजर जाएगा।'

विज्ञापन
Will Sanjay Dutt not be able to go to America for treatment because the case related to Mumbai blast
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता दत्त ने आगे लिखा, 'संजू के फैंस से मेरा अनुरोध है कि वह अटकलों और अफवाहों पर विश्वास न हों। अपने प्यार और सपोर्ट से हमारी मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षा के लिए चुना है। हम सभी से आपकी दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह विजेता बनकर उभरेंगे।'


जब वहीदा रहमान ने की थी जेंडर इक्वालिटी के बारे में बात, बताई थीं मर्दों और औरतों की जिम्मेदारियां
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed