सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के ऑर्गेनाइजर पर महिला पत्रकार ने करवाई FIR, बोलीं-4 लोगों ने उड़ाया बॉडी का मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
women jounalist file case against bigg boss telugu 3 organisers
bigg boss 3 - फोटो : social media
बिग बॉस तेलुगु ऑन एयर होते ही कानूनी पचड़ों में फंस गया है । हैदराबाद की रहने वाली एक महिला पत्रकार ने बिग बॉस के ऑर्गेनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है । पत्रकार का कहना है कि अभिषेक, रविकांत, रघु और श्याम नाम के चार लोगों ने उनकी बॉडी का मजाक उड़ाया और बिग बॉस के फाइनल राउंड में सिलेक्ट होने के लिए सेक्सुअल फेवर भी मांगा । 
women jounalist file case against bigg boss telugu 3 organisers
akkineni nagarjun - फोटो : social media
पत्रकार ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत की है । पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है । शिकायतकर्ता का कहना है कि मार्च में उसके पास कॉल आई थी और कहा गया था कि वो बिग बॉस के लिए सिलेक्ट हो गई हैं। अब उन्होंने इन चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गंभीर आराेप लगाए हैं । 
women jounalist file case against bigg boss telugu 3 organisers
नागार्जुन
इस बारे में सहायक पुलिस आयुक्त के श्रीनिवास राव ने कहा, 'एंकर और सीनियर पत्रकार की ओर से हमें ये शिकायत 13 जुलाई को मिली । शिकायत में बताया गया कि मार्च में पत्रकार के पास बिग बॉस की ओर से फोन गया था । जिसमें कहा गया कि वो बिग बॉस तेलुगु के तीसरे सीजन के लिए सिलेक्ट हो गई हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
women jounalist file case against bigg boss telugu 3 organisers
bigg boss - फोटो : voot app
'महिला पत्रकार ने ऑफर स्वीकार किया और बिग बॉस के चार ऑर्गेनाइजर से मिलने पहुंचीं । यहां उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया । साथ ही ये भी कहा गया कि अगर फाइनल राउंड में जाना है तो अपने बॉस को संतुष्ट करो । उन्हें कोई एग्रीमेंट नहीं दिया गया, उल्टा बार-बार बॉस को संतुष्ट करने के लिए बोला गया । साथ ही उनकी बॉडी का भी मजाक उड़ाया गया ।'
विज्ञापन
women jounalist file case against bigg boss telugu 3 organisers
Bigg Boss 11
इस मामले में पुलिस ने छान-बीन शुरू कर दी है । बता दें कि ये रियलिटी शो 21 जुलाई से ऑन एयर हुआ है । इसे तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन होस्ट कर रहे हैं । इसका पहला सीजन 2017 में आया था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed