सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर की तरह गाने वाली महिला की रातोंरात बदली किस्मत, मेकओवर में पहचानना भी मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 10 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Women who sing song like Lata Mangeshkar on railway station huge transformation in looks
Ranu - फोटो : Facebook

आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन गया है जो किसी को भी रातोरात सुर्खियां में ला सकता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी सोशल मीडिया ने पूरी तरह से बदल दी। ऐसी ही कुछ पश्चिम बंगाल की रानू के साथ भी हुआ।

Trending Videos
Women who sing song like Lata Mangeshkar on railway station huge transformation in looks
Ranu singer - फोटो : Facebook

आपको रानू तो याद ही होगी...जिन्होंने कुछ दिनों पहले लता मंगेशकर का बेहद चर्चित गाना गाने 'एक प्यार का नगमा है' गाकर हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब वही रानू सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women who sing song like Lata Mangeshkar on railway station huge transformation in looks
Singer Ranu - फोटो : Facebook

इन तस्वीरों में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि रानू ही है। जी हां, उनका ये कमाल का ट्रांसफॉर्मेंशन देखने लायक है। पिंक और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। इस लुक में उनका मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ है। जिसे देखकर आप यहीं कहेंगे कि क्या सच में यह रानू है?

Women who sing song like Lata Mangeshkar on railway station huge transformation in looks
Singer Ranu - फोटो : Facebook
रानू को अब कई नामी गिरामी शोज से ऑफर आ रहे हैं और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया है जिसे शो के एक्जीक्यूटिव्स ने स्पॉन्सर किया है। रानू का मेकओवर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रानू अपने पति की मौत के बाद वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर रोज आने जाने वाले यात्रियों के लिए गाना गाकर अपनी रोजी रोटी कमाती थीं।

विज्ञापन
Women who sing song like Lata Mangeshkar on railway station huge transformation in looks
Singer Ranu - फोटो : Facebook

रानू ने बिना किसी ट्रेनिंग के लता मंगेशकर के सॉन्ग को गाया था और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। गाना खूब वायरल हुआ और लोग रानू की तुलना लता मंगेशकर से करने लगे। वहीं अब कोई कह ये नहीं पाएगा कि यह वही रानू है जो बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed