{"_id":"5d245c6a8ebc3e6d0b74c759","slug":"world-cup-2019-semi-finals-of-india-new-zealand-these-5-cricketers-had-affair-with-bollywood-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसा है क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल, इन 5 एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स का चुराया दिल और रचाई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ ऐसा है क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल, इन 5 एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स का चुराया दिल और रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
yuvraj singh, hazel keech
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप 2019 में आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से हैं। इस वर्ल्ड कप टीम इंडिया का बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। जहां एक तरह भारतीय खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं वहीं वो लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कई खिलाड़ी रह चुके हैं जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिल चुराने में कामयाब रहे, उनसे शादी भी रचाई।
2 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह साल 2016 में ब्रिटिश-मॉरीशियन मूल की एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला था। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद युवराज सिंह ने हेजल से शादी की थी।
3 of 7
mohsin khan
- फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में मोहसिन खान लॉर्ड्स में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उनका नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रीना रॉय से जुड़ा था। इन दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय तक सुनने को मिली थी। इसके बाद मोहसिन खान ने रीना रॉय संग शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anushka virat
- फोटो : file photo
साल की सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की। साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। हालांकि कई बार दोनों के बीच अलगाव की खबरें भी आईं लेकिन फिर दोनों साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : file photo
क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से 23 नवंबर 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों ने इस इवेंट को सीक्रेट रखा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस कपल ने गुपचुप सगाई भी की थी। इससे पहले जहीर खान कई साल तक एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।