{"_id":"5cf76855bdec2207790766cc","slug":"world-environment-day-akshay-kumar-to-anushka-sharma-and-others-urge-fans-to-beat-air-pollution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय कुमार, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स ने एकसाथ कहा- 'हवा आने दे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय कुमार, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स ने एकसाथ कहा- 'हवा आने दे'
Wed, 05 Jun 2019 05:46 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
world environment day
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस बार की थीम है 'बीट एयर पॉल्यूशन'। दरअसल पर्यावरण के बचाव को लेकर बॉलीवुड भी वक्त वक्त पर ऐसी फिल्में बनाता रहा है जिसने बताया कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कितना हानिकारक हो सकता है। चूंकि अगर हम प्रकृति को नहीं संरक्षित करेंगे तो फिर प्राकृतिक आपदाओं का हमे ही सामना करना पड़ेगा।
hawa ane de
- फोटो : social media
अब विश्व पर्यावरण दिवस मौके पर बॉलीवुड जगत ने एक गाना 'हवा आने दे' रिलीज करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस गाने के जरिए सेलेब्स हवा को शुद्ध बनाने की अपील कर रहे हैं। इस गाने में पहले अक्षय कुमार नजर आते हैं उसके बाद एक एक करके लगभग हर सितारे।
hawa ane de
- फोटो : social media
तीन मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, गायक शंकर महादेवन और शान सहित कई अन्य कलाकारों का सहयोग लिया गया है। इस थीम गीत में सभी स्वच्छ हवा की अहमियत का संदेश देते नजर आते हैं।
Air Pollution is a silent killer claiming millions of lives every year. On #WorldEnvironmentDay lets all come together and pledge to do our bit to improve the quality of air. #HawaAaneDehttps://t.co/iwx2tXvhPC
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 5, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में पेड़ लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक और उससे बढ़ने वाले प्रदूषण पर भी फोकस किया गया है। इस गाने को भामला फाउंडेशन ने एक गैर-सरकारी संगठन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ के साथ मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वायु प्रदूषण का आलम यह है कि देश भर में 92 फीसद लोग प्रदूषित हवा में ही सांस ले रहे हैं। हालांकि 2024 तक पीएम 2.5 और पीएम 10 को 20 से 30 फीसद घटाने का लक्ष्य रखा गया है।