वर्ल्ड फेमस म्यूजिशियन अनुष्का शंकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। हालांकि इस तस्वीर में लोगों को हैरान करने वाली कोई बात नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अपने आपको इस तरह से पेश करना सिर्फ एक बोल्ड काम ही नहीं बल्कि एक बड़ी चुनौती भी है। अनुष्का शंकर ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और एक बेहद साहस भरा काम करके दिखाया है।
इस फीमेल म्यूजिशियन ने शेयर की ब्रेस्ट फीडिंग की तस्वीरें, कहा- मुझे अपने शरीर पर गर्व है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल तस्वीर में अनुष्का अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने एक साहस भरा कैप्शन लिखकर ऐसे लोगों को जवाब भी दे दिया है जो इस तरह की फोटो पर सेलेब्स को ट्रोल करने लगते हैं।
3 years ago today, I became a mother for the 2nd time. I take pride in the miracle that my body accomplished, and in the commitment I made to him in my soul. So, while I say happy birthday to my child, I also, quietly, proudly and with infinite gratitude, say it to myself. pic.twitter.com/YSabqQqhRs
उन्होंने लिखा है - '3 साल पहले आज ही के दिन मैं दूसरी बार मां बनी। मैं गौरवान्वित महसूस करती हूं उस चमत्कार के लिए जिसे मेरे शरीर ने पूरा किया।' अनुष्का ने आगे लिखा है- 'मैंने अपनी आत्मा में उससे एक वादा किया। तो मैं मेरे बेटे जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं और साथ ही मैं खामोशी से, फक्र के साथ और अनंत बार खुद के लिए सम्मान महसूस करती हूं।
अनुष्का ने एकसाथ कई तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें एक तस्वीर उनके 3 वर्षीय बेटे की है और एक तस्वीर उस वक्त की है जब वह प्रेग्नेंट थीं। वहीं एक तस्वीर में अनुष्का सितार बजाती नजर आ रही हैं और उनका बेटा उनके पास लेटा हुआ है और इसके साथ ही उन्होंने वह तस्वीर भी अपलोड की है जिसमें वह अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती नजर आ रही हैं। वहीं लोगों ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साहस को लेकर उन्हें बधाई भी दी है। कई यूजर्स ने कहा है कि यह एक सम्मान भरा काम है। इससे शर्माने की कोई जरूरत नहीं।