World No Tobacco Day 2022: गुरुदत्त से लेकर दिव्या भारती तक, नशे की लत ने कम उम्र में ही ले ली इन एक्टर्स की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुदत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन निजी जिंदगी काफी दर्द भरी रही। प्यार में कई बार धोखा मिलने की वजह से अभिनेता और निर्देशक ने शराब, सिगरेट और नींद की गोलियां लेना शुरू कर दिया था। नशा उनपर इतना हावी हो गया था कि उन्होंने महज 39 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी।
- Dr. (Smt.)Tamilisai Soundararajan (@DrTamilisaiGuv) 31 May 2022
सिल्क स्मिता
फिल्मी दुनिया की सबसे कन्ट्रोवर्शियल अभिनेत्री सिल्क स्मिता बेहद बोल्ड अभिनेत्री थीं। अपने बोल्ड किरदारों की वजह से उन्हें सॉफ्ट एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री भी कहा जाता था। स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अभिनेत्री बहुत अकेलापन महसूस करती थीं। ऐसे में नशा और शराब को उन्होंने लत बना लिया। 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता का शव उनके ही घर में पंखे से लटकता मिला था। उनकी मौत आज भी रहस्य है।
श्रीदेवी
बॉलीवुड की 'चांदनी' ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई है। हालांकि रिपोर्ट में उनके शरीर में शराब के कण भी पाए गए थे। जिसको लेकर कहा गया कि नशे की हालत में उनका पैर फिसला और वह बाथटब में गिर गईं।
- N Ramchander Rao (@N_RamchanderRao) 31 May 2022
दिव्या भारती
दिव्या भारती को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री के बारे में कहा जाता है कि जिस दिन उनकी मौत हुई उस दिन उन्होंने काफी शराब पी रखी थी। इसी वजह से बैलेंस बिगड़ गया और वह बिल्डिंग से नीचे गिर गईं।