फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend Box Office Report: एक बार फिर बॉलीवुड से आगे निकली तेलुगू फिल्म, पढ़िए वीकएंड पर किसने किसको दी मात

Mon, 30 May 2022 04:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 30 May 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Weekend Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil film Top Gun Maverick KGF Chapter 2
भूल भुलैया 2, एफ 3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह वीकएंड काफी खास रहा है। तेलुगू, हॉलीवुड, बॉलीवुड आदि फिल्मों ने मिलकर शनिवार और रविवार को कुल 68.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। लेकिन मई महीने का आखिरी वीकएंड हिंदी फिल्म उद्योग के लिए कुछ खास नहीं रहा। अप्रैल महीने की ही तरह इस वीकएंड पर तेलुगू फिल्म ने बॉलीवुड को एक बार और पछाड़ दिया है। जी हां, तेलुगू स्टार वरुण तेज की फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को मात दे दी है। पढ़िए इस सप्ताहांत किसने कितने करोड़ का करोबार किया है...

Weekend Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil film Top Gun Maverick KGF Chapter 2
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केजीएफ: चैप्टर 2
केजीएफ के दूसरे भाग की सफलता के बाद यश न केवल भारत के बल्कि पूरी दुनिया के रॉकी भाई बन गए हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1235 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। बता दें कि 14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म, इस हफ्ते सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने वाली है। 

Weekend Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil film Top Gun Maverick KGF Chapter 2
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनेक
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' ने अपने ओपनिंग वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को 2.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने शनिवार को छलांग लगाते हुए 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन रविवार को एक बार फिर इसके कलेक्शन में गिरावट देखने काे मिली। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil film Top Gun Maverick KGF Chapter 2
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी-स्टारर 'भूल भुलैया 2' दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब हो रही है। हॉरर-कॉमेडी ने सिनेमाघरों में अपने दूसरे सप्ताहांत 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अनीज बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 2 ने 10वें दिन लगभग 12.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 122.69 करोड़ रुपये हो गया है। यानी फिल्म ने अपने दूसरे वीकएंड पर कुल 24.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Weekend Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil film Top Gun Maverick KGF Chapter 2
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media

टाॅप गन मेवरिक
टॉम क्रूज-स्टारर टॉप गन मेवरिक को सकारात्मक समीक्षा मिली थी। यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने भारत में अपने ओपनिंग वीकएंड पर कुल 12.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि टॉप गन मेवरिक का 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर हुआ था, जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed