फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Worst South Remake: साउथ की इन हिट फिल्मों का हिंदी रीमेक में हुआ बुरा हाल, बड़े पर्दे पर देख दर्शकों ने सिरे से नकारा

Mon, 09 May 2022 05:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 May 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Worst Hindi Movies Of South Remake From Ok Jaanu - O Kadhal Kanmani To Bachchhan Paandey- Jigarthande
बॉलीवुड की ये फिल्में हैं साउथ की फिल्मों की कॉपी, जो नहीं चली - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाने को सुरक्षित दांव माना जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी साउथ की फिल्मों से ली गई थी। अभी हाल ही में आई शाहिद कपूर की 'जर्सी' और अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' के बाद साउथ की कई फिल्मों के हिंदी रीमेक आने वाले हैं। वहीं, कई ऐसी हिट साउथ की फिल्मों के भी रीमेक बनाए गए, जो दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आई। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ की फिल्मों के सबसे खराब रीमेक हैं, जिनको बड़े पर्दे पर देखकर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। 

Worst Hindi Movies Of South Remake From Ok Jaanu - O Kadhal Kanmani To Bachchhan Paandey- Jigarthande
मुझे कुछ कहना है - थोली प्रेमा - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे कुछ कहना है - थोली प्रेमा
सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांस ड्रामा है, जिसमें तुषार कपूर और करीना कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म करुणाकरण द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म, 'थोली प्रेमा' की रीमेक है, जिसमें पवन कल्याण और कीर्ति रेड्डी ने अभिनय किया है। तेलुगू फिल्म को जहां दर्शकों ने पसंद किया था, तो रीमेक सिरे से नकार दिया था।

Worst Hindi Movies Of South Remake From Ok Jaanu - O Kadhal Kanmani To Bachchhan Paandey- Jigarthande
खुशी - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी
एस जे सूर्या द्वारा निर्देशित 2003 में आई 'खुशी' में फरदीन खान और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म इसी नाम से तमिल फिल्म की रीमेक है और विजय और ज्योतिका अभिनीत फिल्म का एस जे सूर्या ने ही निर्देशिन किया है। 'खुशी' का तमिल संस्करण एक ब्लॉकबस्टर हिट था, तो बॉलीवुड संस्करण फ्लॉप साबित हुआ था। फिल्म दो लोगों की कहानी बताती है अपने दोस्तों की मदद करते हुए एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worst Hindi Movies Of South Remake From Ok Jaanu - O Kadhal Kanmani To Bachchhan Paandey- Jigarthande
यंगिस्तान - लीडर - फोटो : सोशल मीडिया

यंगिस्तान - लीडर
जैकी भगनानी, फारूक शेख और नेहा शर्मा स्टारर फिल्म 'यंगिस्तान' 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'लीडर' का हिंदी रीमेक थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी। लीडर में राणा दग्गुबाती और ऋचा गंगोपाध्याय मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी राजनीति पर आधारित थी। जहां, 'लीडर' को जनता का बढ़िया रिस्पांस मिला था, वहीं 'यंगिस्तान' को लोगों की खराब प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन
Worst Hindi Movies Of South Remake From Ok Jaanu - O Kadhal Kanmani To Bachchhan Paandey- Jigarthande
तेवर - ओक्काडु - फोटो : सोशल मीडिया

तेवर - ओक्काडु
2015 में आई 'तेवर' भी तेलुगू फिल्म 'ओक्काडु' का रीमेक है, जो साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, मनोज बाजपेयी और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, फिल्म 'ओक्काडु' में महेश बाबू, भूमिका चावला और प्रकाश राज नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके साथ ही महेश बाबू के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। दूसरी तरफ, 'तेवर' का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed