बॉलीवुड में जब भी कोई फिल्म बनाई जाती है तो पूरी टीम पर इसके प्रदर्शन को लेकर भारी दबाव रहता है, लेकिन अगर यह किसी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल हो तो प्रेशर कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही भूल भुलैया 2 के साथ भी है। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। अक्षय कुमार की यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अब 15 साल बाद जब इसका सीक्वल आ रहा है तो मेकर्स पर दोबारा वैसी ही अच्छी फिल्म बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर राइटर-डायरेक्टर तक सब पूरी तरह से बदल चुके हैं। भूल भुलैया का स्क्रीनप्ले नीरज वोरा ने लिखा था। वहीं इसके सीक्वल की कहानी और स्क्रीनप्ले आकाश कौशिक ने लिखा है। आकाश अब तक कई हिंदी फिल्मों के लिए कहानी, संवाद और पटकथा लिख चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्में लिखी हैं उनका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आकाश कौशिक ने लिखा है।
Bhool Bhulaiya 2: आकाश कौशिक की ये पांच फिल्में रहीं बुरी तरह फ्लॉप, अब भूल भुलैया 2 पर टिकी सबकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी भागनानी की फिल्म फालतू साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रेमो डिसूजा ने बतौर निर्देशक अपनी पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के एडिशनल डायलॉग आकाश कौशिक ने ही लिखे थे। रितेश देशमुख, अरशद वारसी जैसे बड़े चेहरे होने के बावजूद यह फिल्म लोगों पर जादू नहीं चला सकी थी। हालांकि इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था।
फालतू के एक साल बाद आर माधवन की फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। माधवन जैसे टैलेंटेट एक्टर की वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं रहा। लोगों को फिल्म की कहानी से जुड़ाव महसूस नहीं हो सका। यही वजह थी कि माधवन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 9 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के राइटर आकाश कौशिक थे जबकि इसे अश्विनी चौधरी ने निर्देशित किया था।
अमृत सागर के निर्देशन में बनी इस रॉम-कॉम फिल्म में अरशद वारसी, आकाश सागर चोपड़ा और ताहिरा कोचर नजर आए थे। इस फिल्म के लेखक आकाश कौशिक थे। यह फिल्म कब आई कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला।
रेमो डिसूजा ने टाइगर श्रॉफ के साथ साल 2016 में अ फ्लाइंग जट नाम की फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो के अवतार में नजर आए थे। अपनी फिल्म के लिए रेमो ने एक बार फिर आकाश पर भरोसा जताया था। इस फिल्म के डायलॉग उन्होंने ही लिखे हैं। हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी और फ्लॉप साबित हुई।