{"_id":"5bef8e8cbdec22694f461e6e","slug":"writer-and-celebrity-consultant-suhel-seth-engaged-with-model-lakshmi-menon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"55 की उम्र में 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से सुहेल सेठ ने की सगाई, 5 महिलाएं लगा चुकीं यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
55 की उम्र में 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से सुहेल सेठ ने की सगाई, 5 महिलाएं लगा चुकीं यौन शोषण का आरोप
Sat, 17 Nov 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suhel Seth and Lakshmi Menon
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो 55 साल के लेखक और सेलिब्रिटी कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने 37 साल की मॉडल लक्ष्मी मेमन से दिल्ली में सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह वही सुहेल सेठ है जिन पर कुछ दिन पहले 5 महिलाओं ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
2 of 5
Suhel Seth and Lakshmi Menon
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो सुहेल ने गुरुग्राम में निजी कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी मेनन से सगाई की और तुरंत विदेश छुट्टियां मनाने चले लगे। कहा जा रहा है कि सुहेल लक्ष्मी को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने सगाई कर ली। सुहेल और लक्ष्मी की सगाई की खबर इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला 18 साल का है। सुहेल सेठ 55 के हैं जबकि लक्ष्मी मेनन 37 साल की।
3 of 5
Lakshmi Menon
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहेल और लक्ष्मी इस साल 25 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। सुहेल इससे पहले संध्या से 1989 में शादी कर चुके हैं। दोनों के बीच रिश्ता केवल 4 साल ही चल पाया जिसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं लक्ष्मी मेनन की बात करें तो वह Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल थीं। 2011 में मेनन को कैलेंडर में जगह मिली थी। लक्ष्मी के पार्टनर प्रबुद्धा दासगुप्ता का निधन हो चुका है। प्रबुद्धा पेशे से फोटोग्राफर थे। फिलहाल लक्ष्मी गोवा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suhel and lakshmi
- फोटो : twitter
बीते दिनों सुहेल सेठ #MeToo की वजह से चर्चा में रहे थे। सुहेल सेठ पर एक साथ 5 महिलाओं ने #MeToo आंदोलन के तहल यौन शोषण का आरोप लगाया था। सुहेल सेठ पर यह आरोप फिल्म मेकर नताशा राठौर ने मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसके साथ ही लिखा था - 'पिछले साल यह हादसा गुरुग्राम में हुआ था। सुहेल ने गलत तरीके से मुझे छूने की कोशिश की थी। मैंने सुहेल की फटकार लगाई।'
विज्ञापन
5 of 5
Suhel Seth
- फोटो : twitter
नताशा राठौर के अलावा सुहेल सेठ पर चार और महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इन महिलाओं में मॉडल डियान्ड्रा, लेखिका इरा त्रिवेदी, पत्रकार मंदाकिनी गहलोत और लेखिका इशिता यादव का नाम शामिल है। इन आरोपों के बाद सुहेल को टाटा ग्रुप ने कंसल्टेंट के पद से हटा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।