फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी को इस खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी माधुरी दीक्षित, सामने होंगे कई दिग्गज सितारे

Sat, 17 Nov 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit pay tribute to sridevi at lux golden rose awards
sridevi madhuri dixit - फोटो : Twitter

इन दिनों बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने की जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। इसके लिए माधुरी लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में परफॉर्म करेंने वाली हैं। इस साल का यह समारोह रविवार को यानी कल होने जा रहा है और यह संयुक्त राष्ट्र के 'हीफॉरशी कॉज' को अपना समर्थन देगा। 


https://www.amarujala.com/video/entertainment/bollywood/madhuri-dixit-going-to-tribute-sridevi
Madhuri dixit pay tribute to sridevi at lux golden rose awards
Sridevi - फोटो : file photo

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी एक तरह के सदमे में है। हालांकि श्रीदेवी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।

Madhuri dixit pay tribute to sridevi at lux golden rose awards
Sridevi Madhuri - फोटो : file photo

इसी कड़ी में माधुरी अपनी तरफ से श्रीदेवी को यह खास ट्रिब्यूट देने वाली हैं। माधुरी दीक्षित यूं तो इस अवार्ड शो में सिर्फ श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म नहीं करने वाली हैं, बल्कि वह हेमा मालिनी और रेखा के गानों पर भी परफॉर्म करने वाली हैं, लेकिन श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म कर वह मुख्य रूप से उन्हें ट्रिब्यूट दे रही हैं जिनमें हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit pay tribute to sridevi at lux golden rose awards
Sridevi Madhuri - फोटो : file photo

शो में परफॉर्मेंस करने के बारे में माधुरी ने कहा, 'जब मुझसे इस परफॉर्मेंस के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहुत खुश और उत्साहित हो गई। यह देखते हुए कि यह पुरस्कार 'हीफॉरशी' अभियान के समर्थन में है, मुझे लगता है कि यह वक्त महिलाओं के लिए, विशेषकर बॉलीवुड कलाकारों के लिए है कि वे एक दूसरे के साथ एकजुटता व्यक्त करें।'

विज्ञापन
Madhuri dixit pay tribute to sridevi at lux golden rose awards
madhuri dixit - फोटो : Twitter

बता दें इस अवॉर्ड शो को शाहरुख खान और वरुण धवन होस्ट करने वाले हैं। इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में श्रीदेवी के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। करण जौहर इस फिल्म के जरिए श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed