साउथ के सुपरस्टार की बेटी थीं रेखा, जिंदगी भर की नफरत
जेमिनी गणेशन से लेकर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की रस्मों तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की रस्में शुरू
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद जिस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा है वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की है। 12 दिसंबर को ईशा आनंद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। शादी के 27 दिन पहले ही इस शाही शादी का जश्न शुरू हो चुका है। इस जश्न की तस्वीरें आ गई हैं। जिसमें नीता और ईशा लहंगा चोली पहने हुई हैं। इस जश्न की शुरुआत ईशा ने अपनी दादी का आशीर्वाद लेकर की।
पढ़े:- सबसे अमीर अंबानी खानदान की बेटी ईशा की शादी की रस्में शुरू, तोहफे में मिलेगा 452 करोड़ का बंगला
55 साल की उम्र में इस एक्टर ने की सगाई
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो 55 साल के सुहेल सेठ ने 37 साल की मॉडल लक्ष्मी मेमन से दिल्ली में सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि इस साल 25 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी कार्यक्रम में सगाई की जिसके बाद छुट्टियां बिताने विदेश चले गए।
पढ़ें: - 55 की उम्र में 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से सुहेल सेठ ने की सगाई, 5 महिलाएं लगा चुकीं यौन शोषण का आरोप
शिल्पा शेट्टी ने साईंबाबा दरबार में चढा़या लाखों का मुकुट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में साईंबाबा के दर्शन करने गई थीं। शिल्पा के दर्शन करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शिल्पा ने बाबा के दरबार में सोने का मुकुट चढ़ाया जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि शिल्पा ने जो मुकुट बाबा के दरबार में चढ़ाया है उसकी कीमत करीब 26 लाख रुपए है।
पढ़ें:- PHOTOS: शिल्पा शेट्टी ने साईंबाबा के दरबार में चढ़ाया सोने का मुकुट, कीमत लाखों में
47 की उम्र में मॉडल का निधन
अमेरिका की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस किम पोर्टर की 47 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। किम पोर्टर 13 साल से रैपर पी. डिडी को डेट कर किया था। बताया जा रहा है कि किम पोर्टर का निधन केलिफॉर्निया के टोलुका लेक स्थित उनके घर पर हुआ। खबरों की मानें तो किम पोर्टर पिछले कुछ हफ्तों से निमोनिया से पीड़ित थी। किम पोर्टर और पी. डिडी के तीन बच्चे भी हैं।
पढ़ें: - मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस किम पोर्टर का 47 साल की उम्र में निधन, हॉलीवुड में शोक की लहर