फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल' बनी दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, सलमान और सनी लियोनी सबसे ज्यादा खोजे गए

Tue, 03 Dec 2019 06:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Yahoo India Dangal biggest blockbuster of decade Sunny Leone and Salman khan most searched celebs
- फोटो : Social Media

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। याहू इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में आई फिल्म 'दंगल' मौजूदा दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में टॉप पर है। दंगल ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 2100 करोड़ का कारोबार किया था।

Yahoo India Dangal biggest blockbuster of decade Sunny Leone and Salman khan most searched celebs
Bajrangi Bhaijaan - फोटो : file photo

इस लिस्ट में दूसरा नाम सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का है। इसके अलावा आमिर की ही एक और फिल्म 'पीके' भी इस लिस्ट में शामिल है। बात करें टॉप 10 की तो इस लिस्ट में 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'धूम 3', 'संजू', 'वॉर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दबंग' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Yahoo India Dangal biggest blockbuster of decade Sunny Leone and Salman khan most searched celebs
Salman Khan, Akshay Kumar
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक भी फिल्म जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई है। हालांकि 2019 में सबसे अधिक खोजे जाने वाले मेल सेलिब्रिटी के रूप में अक्षय कुमार ने शीर्ष तीन में जगह बनाई है। लिस्ट में पहले स्थान पर सलमान खान हैं तो दूसरे पर अमिताभ बच्चन का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yahoo India Dangal biggest blockbuster of decade Sunny Leone and Salman khan most searched celebs
Priyanka Chopra And Sunny Leone - फोटो : Social Media

वहीं याहू इंडिया के 'ईयर इन रिव्यू 2019' की महिलाओं की इस लिस्ट में सनी लियोनी पहले नंबर पर रहीं और उनके बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस दूसरे और दीपिका पादुकोण तीसरे नंबर पर हैं। याहू इंडिया ने बताया है कि ईयर इन रिव्यू के परिणाम यूजर्स की रुचि पैटर्न के विश्लेषण पर आधारित हैं, जो उन्होंने खोजे, पढ़े और दूसरों को रिकमंड करते हुए शेयर किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed