बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
सलमान की राधे के सेट पर रणदीप को लगी चोट, 'मिर्जापुर' के इस अभिनेता ने की गुपचुप सगाई, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधे के शूट में घायल हुए रणदीप हुड्डा
#RandeepHooda Accident On the set of #Radhe and Suffered a Slight knee dislocation "Now" He back From Hospital and Join Radhe Team 👌👌🙏🙏❤️❤️#RadheEID2020
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का शूट शुरू हो चुका है। हाल ही में फिल्म के सेट से खबर सामने आई थी कि रणदीप हुड्डा को दो दिन पहले एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए चोट लगी थी और अब वे अस्पताल से वापस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा की फोटो वायरल हो रही हैं। बता दें कि राधे के लिए स्पेशल कोरियाई स्टंट टीम को रखा गया है जो फिल्म के स्टंट को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही फिल्म में स्मोक फाइट, गन शूट-आउट, हांथापाई के साथ ही साथ शर्टलेस अवतार में सलमान फाइट करते नजर आएंगे।
@RandeepHooda @BeingSalmanKhan @PDdancing @DishPatani @Asli_Jacqueline @SKFilmsOfficial @salmanuniv @SalmanForum pic.twitter.com/9oVuhrsPQn
वरुण- नताशा की फोटो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ ही साथ वरुण धवन अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की फोटो वायरल हो रही है। फोटो वरुण धवन के एक फैन पेज ने शेयर की है। हालांकि फोटो हाल फिलहाल ही नहीं बल्कि थ्रोबैक है।
View this post on Instagram
A post shared by Varun dhawan (@____varun_dvn____) on
गुड न्यूज का गाना 'सौदा खरा खरा' हुआ रिलीज
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का गाना 'सौदा खरा खरा' रिलीज हो गया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही गाना यू-ट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। गाने में चारों सितारे मस्तीभरे अदांज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मल्टीस्टारर ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
विक्रांत मेसी ने गुपचुप की सगाई
वेब सीरीज मिर्जापुर फेम विक्रांत मेसी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कुछ दिनों पहले विक्रांत मेसी ने अपनी गर्लफ्रेंड और अल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की को एक्टर शीतल ठाकुर के साथ सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा खुद विक्रांत ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। विक्रांत ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं सही समय में इस बारे में बात करूंगा, मगर हमने एक छोटी सी प्राइवेट सेरेमनी रखी थी, मैं अपनी शादी और बाकी सब बातों के बारे में सही वक्त में बात करूंगा।'
View this post on Instagram
A post shared by Sheetal Thakur (@sheetalthakur) on