अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। बीते वर्ष 04 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी यामी गौतम के होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हुई थी। इस शादी से यामी के फैंस बेहद खुश थे, मगर एक सवाल सभी के मन में आया था कि अचानक? दरअसल, इन दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के एक-दूसरे को पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनाकर सभी को चौंका दिया था। दोनों के फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई कहां से? जवाब है, फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट से। मगर कैसे? आइए जानते हैं इसका जवाब...
Yami Aditya Dhar Love story: फिल्म के सेट से शुरू हुई थी यामी-आदित्य की प्रेम कहानी, गुपचुप रचाई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती से शुरू हुआ प्यार
अधिकांश लोगों की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से होती है। यामी और आदित्य धर के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। दोनों पहले एक-दूसरे के लिए अजनबी जैसे थे। दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था। लेकिन, वर्ष 2019 में आई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिल्म बनकर तैयार हुई और प्रमोशन शुरू हुआ तो बातचीत कुछ आगे बढ़ी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई और 04 जून 2021 को दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए। हालांकि, शादी के दिन तक भी किसी को इनके रिलेशनशिप की भनक नहीं लगी। यामी ने जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तो सभी हैरान रह गए।
निजता को देते हैं महत्व
एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान जब यामी से उनकी शादी और लव स्टोरी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था, 'मैं कहूंगी कि लव स्टोरी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी। यानी 2019 में। तब हमने एक-दूसरे से बातचीत करना शुरू किया था। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी। लेकिन, हां वही वक्त था, जब हमने एक-दूसरे के साथ बातचीत शुरू की और दोस्ती शुरु हुई। यामी से जब पूछा गया था कि अपनी लव स्टोरी को दुनिया से कैसे छिपाकर रखा। इस पर यानी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि जर्नलिस्ट भी हैरान हैं। कई जर्निलिस्ट के मेरे पास मैसेज आए कि हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है। आप ऐसा कैसे कर सकती हो? मुझे लगता है कि हम बहुत लकी हैं। हम अपनी निजता को बहुत महत्व देते हैं।'
आदित्य की इस खूबी पर दिल दे बैठीं यामी
यामी गौतम को आदित्य धर की किस बात ने आकर्षित किया? इसका जवाब देते हुए यामी ने एक बार कहा था, 'वह जिस तरह चीजों को महत्व देते हैं, परिवार-कामकाज में संतुलन बनाकर रखते हैं, वह चीज मुझे बहुत पसंद आई। हमारे लिए हमारी परंपराएं बहुत मायने रखती हैं।' यामी ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा था, 'एक बार फिल्म के सेट पर एक क्रू सदस्य जमीन पर बैठी थीं और आदित्य कुर्सी पर बैठे थे। वह अपनी कुर्सी से उठ गए और क्रू सदस्य से कुर्सी पर बैठने को कहा। यह देखकर वह सदस्य भी हैरान रह गईं। कहने को यह छोटी-सी बात है, मगर यह छोटी-छोटी चीजें आपके बारे में बताती हैं। इन्हीं चीजों की वजह से आदित्य के साथ मेरा प्रोफेशनल रिश्ता आगे बढ़ा और शादी तक पहुंचा।'
कोविड प्रोटोकॉल की बीच हुई थी शादी
एक बातचीत के दौरान यामी से जब पूछा गया था कि पहले किसने प्रपोज किया? इस पर यामी ने कहा, 'किसी ने नहीं किया। शादी हो गई।' बता दें कि इन दोनों की शादी पिछले साल कोविड प्रोटोकॉल के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई थी। शादी में सिर्फ 18 लोग ही शामिल हुए थे।