{"_id":"5ab65d344f1c1b71778b73bc","slug":"yami-gautam-dumped-pulkit-samrat-these-are-the-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलकित सम्राट से यामी गौतम ने तोड़ा था रिश्ता, अब पता चली असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलकित सम्राट से यामी गौतम ने तोड़ा था रिश्ता, अब पता चली असली वजह
Sun, 25 Mar 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्यार की कुछ कहानियां तो इतनी अच्छी होती हैं कि उनके बारे में सोचकर दिल खुश हो जाता है लेकिन कुछ कहानियां अधूरी ही रह जाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर पुलकित सम्राट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इनकी प्रेम कहानी बहुत ही कम दिन चली और दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबर थी कि ब्रेकअप पुलकित की तरफ से हुआ है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यामी ने पुलकित से ब्रेकअप किया है। यामी ने पुलकित को छोड़ते हुए उनसे सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि यामी और पुलकित साल 2015 में फिल्म 'सनम रे' के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। उस दौरान पुलकित शादीशुदा थे लेकिन यामी के करीब आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। पुलकित की एक्स वाइफ का भी यही मानना था कि यामी ने ही उन दोनों के रिश्ते में दरार पैदा की है।
3 of 4
स्पॉटब्वॉय. कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप पुलकित की तरफ से नहीं बल्कि यामी की तरफ से हुआ है। खबर है कि यामी की फिल्म 'काबिल' के बाद से पुलकित के साथ उनका मनमुटाव शुरू हुआ था। फिल्म के बाद पुलकित और यामी के बीच बहुत सी बातों पर झगड़े होने लगे थे। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच अलग-अलग राय, इनसिक्योरिटी और रोज-रोज के झगड़े की वजह से अलगाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यामी ने पहले इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना काफी एफर्ट लगाया था लेकिन बाद में उन्होंने अलग होना ही ठीक समझा। इसके अलावा खबर है कि यामी के माता-पिता एक शादीशुदा शख्स के साथ अपनी बेटी के रिश्ते को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थे। यामी के साथ उन लोगों का इस बात को लेकर काफी झगड़ा होता था। इन सब कारणों के चलते ही यामी ने ब्रेकअप कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।