{"_id":"621f3ac70465d5774a523020","slug":"yami-gautam-ties-up-to-ngo-to-support-sexual-assult-victims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yami Gautam: यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जिंदगी में फिर से रंग भरेंगी यामी गौतम, एनजीओ से मिलाया हाथ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yami Gautam: यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जिंदगी में फिर से रंग भरेंगी यामी गौतम, एनजीओ से मिलाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 02 Mar 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली यामी गौतम अपनी एक्टिविटीज के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में यामी को फिल्म 'ए थर्सडे' में शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफ मिल रही है। अब खबर आ रही है कि यामी ने दो एनजीओ से हाथ मिलाया है। दरअसल यामी देशभर की सभी यौन उत्पीड़ित महिलाओं की मदद करेंगी, इसी वजह से वह एनजीओ में शामिल हुई हैं। ये दोनों संस्थान देशभर की यौन उत्पीड़ित महिलाओं की जिंदगी को पहले की तरह बनाने का काम करती है। यामी का कहना है कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक इसमें अपना योगदान देंगी।
Trending Videos
2 of 4
यामी गौतम
- फोटो : Yami Gautam instagram
अभिनेत्री यामी गौतम ने दो गैर सरकारी संगठनों - मजलिस और परी के साथ जुड़ी हैं। यामी ने कहा, 'आज मैं बड़े गर्व के साथ बताना चाहती हूं कि मैंने दो गैर सरकारी संगठनों के साथ हाथ मिलाया है, जो लगातार यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के पुनर्वास की दिशा में सहयोग कर रहे हैं और काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
यामी गौतम
- फोटो : Instagram/yamigautam
यामी ने आगे कहा कि, इन मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता है। सुरक्षा के मुद्दे आज भी हैं, जबकि ये काफी आगे बढ़ चुका है। अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी एनजीओ के साथ ये मेरी शुरुआत है। आने वाले समय में मैं सभी क्षेत्रों की महिलाओं की सुरक्षा और समर्थन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग करुंगी।
4 of 4
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय यामी अपनी फिल्म 'ए थर्सडे' की सफलता को एंज्वाय कर रही हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इसके अलावा वह फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन के साथ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक राजनेता की भूमिका में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X