फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: केजीएफ का चैप्टर 3 भी आएगा, यहां जानें क्या हो सकती है कहानी

Thu, 14 Apr 2022 12:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Apr 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Yash KGF Chapter 2 hints for another sequel of movie KGF Chapter 3 trending on twitter
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से दर्शकों को जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, वो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ चैप्टर 2' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद ‘केजीएफ चैप्टर 3’ आने के भी संकेत मिले रहे हैं। दरअसल, पहला शो देखने के बाद ही फैंस ने वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए, जिससे साफ पता चल रहा है कि मेकर्स अब केजीएफ 3 पर काम कर रहे हैं। इसके बाद से ही ट्विटर पर ‘केजीएफ चैप्टर 3’ ट्रेंड करने लगा है।

Yash KGF Chapter 2 hints for another sequel of movie KGF Chapter 3 trending on twitter
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कई ट्विटर यूजर ने 'केजीएफ चैप्टर 2' के अंतिम सीन की वीडियो बनाकर उसे ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया है। इस सीन में अभिनेत्री रवीना टंडन दिखाई देती हैं, जो एक फाइल खोलती नजर आ रही हैं, जिसपर सीआईए लिखा है। जैसे ही इस फाइल को हटाया जाता है तो उसके नीचे एक और फाइल होती है जिस पर केजीएफ चैप्टर 3 लिखा होता है। 
 

Yash KGF Chapter 2 hints for another sequel of movie KGF Chapter 3 trending on twitter
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ' का पहला भाग 2018 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब 'केजीएफ 2' को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 'केजीएफ 3' को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आखिरी का क्रेडिट सीन बिलकुल मिस मत करना। वहीं, एक ने लिखा कि अब 'केजीएफ 3' का इंतजार है। वहीं, एक ने लिखा कि शेर है शमशेर है...सुल्तान है। केजीएफ 2 के रिलीज के बाद से ही पता चल जाता है कि अब स्टोरी चैप्टर 3 तक जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash KGF Chapter 2 hints for another sequel of movie KGF Chapter 3 trending on twitter
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा कि रॉकी भाई के साथ डेट करने के लिए 'केजीएफ 2' की दुनिया में प्रवेश किया। 'केजीएफ चैप्टर 2' से 'केजीएफ 3' तक का यह एक सुनहरा इतिहास होने वाला है।
 
 
विज्ञापन
Yash KGF Chapter 2 hints for another sequel of movie KGF Chapter 3 trending on twitter
केजीएफ चैप्टर 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'केजीएफ चैप्टर 3' में अमेरिका-इंडोनेशिया समेत 16 देशों में किए गए क्राइम की कहानी दिखाई जाएगी। अब 'केजीएफ चैप्टर 2' देखने के बाद फैंस 'केजीएफ 3' को लेकर काफी उत्सुक है। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान केजीएफ के निर्माता विजय किर्गंदुर ने भी इस ओर इशारा किया था। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारी योजना कुछ और भाग तैयार करने की है। मुझे लगता है कि यह बड़ा और बेहतर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed