फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देकर हुई ‘केजीएफ 2’ की शुरुआत, तस्वीरें देख भावुक हुए फैंस

Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Yash KGF Chapter 2 makers pay special tribute to late actor Puneeth Rajkumar in film
पुनीत राजकुमार, केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म की शुरुआत साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि देकर की। निर्माताओं के इस एक कदम की हर ओर सराहना हो रही है। फैंस ट्विटर पर निर्माताओं की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पुनीत राजकुमार को याद कर भावुक हो गए हैं।

Yash KGF Chapter 2 makers pay special tribute to late actor Puneeth Rajkumar in film
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' की शुरुआत ही दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के फोटोज के साथ हुई। विशेष धन्यवाद खंड में पुनीत राजकुमार की बचपन से लेकर आखिरी तक के फोटो दिखाए गए और साथ में लिखा गया कि हम आपको तब तक याद करेंगे, जब तक आपको दोबारा नहीं देख लेते। एक ट्विटर यूजर ने अभिनेता के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए थिएटर से तस्वीर साझा की है।

Yash KGF Chapter 2 makers pay special tribute to late actor Puneeth Rajkumar in film
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स - फोटो : twitter

बता दें कि पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वह 46 साल के था। उनके निधन से परिवार, दोस्तों, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। इस साल उनकी आखिरी फिल्म 'जेम्स' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash KGF Chapter 2 makers pay special tribute to late actor Puneeth Rajkumar in film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट के बाद एक बार फिर रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग से ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी और अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म के कई जगह सुबह 6 बजे से शो थे, जो पहले दिन हाउसफुल रहे। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed