{"_id":"5e5524168ebc3ef3b94938bc","slug":"yash-raj-films-to-distribute-salman-khan-radhe-akshay-kumar-laxmi-bomb-can-face-box-office-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राधे' के लिए सलमान ने मिलाया यशराज फिल्म्स से हाथ, बढ़ सकती है अक्षय की मुसीबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राधे' के लिए सलमान ने मिलाया यशराज फिल्म्स से हाथ, बढ़ सकती है अक्षय की मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 25 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण सलमान खान की होम प्रोडक्शन में हुआ है। फिल्म के वितरण का भार सलमान खान ने यशराज फिल्म्स को सौंपा है जो भारत से लेकर ओवरसीज में इस फिल्म का वितरण करेगी। निश्चित तौर पर यशराज फिल्म्स की साख को देखते हुए फिल्म के लिहाज से यह अच्छी खबर है।
2 of 4
सलमान खान, विन डीजल, अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' भी रिलीज होनी है इस फिल्म में अक्षय के ऑपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी वहीं इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। इसके साथ ही इन दोनों फिल्मों का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस' की नौवीं पार्ट से होगा। इस सूरत में दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर एक महामुकाबला दिखाई देने वाला है। इस स्थिति में भी सलमान द्वारा यशराज फिल्म्स से हाथ मिलाना एक अच्छा कदम है।
3 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
सलमान खान पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के एक्शन को 'दबंग खान' उनकी दूसरी फिल्मों के एक्शन का बाप करार दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर सात करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च हुआ है। सलमान और रणदीप हुड्डा के भिड़त वाले इस सीन में वीएफएक्स का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है वहीं अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सलमान और रणदीप के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म इस साल 22 मई को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभु देवा नहीं किया था इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। सलमान की दूसरी फिल्म की बात करें तो उन्होंने अभी से साल 2021 की ईद को बुक कर लिया है। अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।