फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां आएगी 'केजीएफ चैप्टर 2'? यहां जानें सारी डिटेल

Mon, 18 Apr 2022 09:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Apr 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
yash starrer KGF Chapter 2 will released on ott platform amazon prime video here full detail
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में इस फिल्म ने 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस फिल्म की सफलता का सबूत है। इस बार फिल्म में यश यानी रॉकी भाई के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। इन कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से बिग स्क्रीन पर आग लगा दी। इसी वजह से अब दर्शक इस फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म ओटीटी पर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि 'केजीएफ चैप्टर 2' किस प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी।

yash starrer KGF Chapter 2 will released on ott platform amazon prime video here full detail
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'केजीएफ चैप्टर 2'?
'केजीएफ चैप्टर 2' उन फिल्मों में शामिल है, जिसे दर्शक बार-बार देखना चाहते हैं और इसी वजह से अब हर कोई फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहा है। 'केजीएफ चैप्टर 2' का पहला पार्ट अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। ऐसे में अब यश की इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी अमेजन प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा। फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

yash starrer KGF Chapter 2 will released on ott platform amazon prime video here full detail
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर कब आएगी 'केजीएफ चैप्टर 2'?
यश की 'केजीएफ चैप्टर 1' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म कुछ समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी। लेकिन 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जानकारी के मुताबिक, 'केजीएफ चैप्टर 2' थिएटर रिलीज के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
yash starrer KGF Chapter 2 will released on ott platform amazon prime video here full detail
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की भी तैयारी शुरू
'केजीएफ चैप्टर 2' को ओटीटी पर लाने के साथ-साथ टीवी पर लाने की तैयारी भी शुरू हो गई है, जो दर्शकों के लिए गुड न्यूज से कम नहीं है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स मेकर्स ने जी को बेच दिए हैं। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी तमिल, ज़ी तेलुगू, ज़ी कन्नड़ और ज़ी केरलम पर होगा। हिंदी में फिल्म का प्रीमियर मैक्स द्वारा किया जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed