हेल्थ अपडेट: अगले पांच महीनों तक चल नहीं पाएंगी यशिका आनंद, एक्सीडेंट के बाद साझा किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशिका के इस पोस्ट के बाद फैंस जमकर कमेंट रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इससे पहले यशिका ने एक पोस्ट में लिखा था, 'मैं वास्तव में व्यक्त नहीं कर सकती कि मैं अभी क्या कर रही हूं। मैं हमेशा जीवित रहने के लिए दोषी महसूस करूंगी। मुझे नहीं पता कि मुझे उस दुखद दुर्घटना से बचाने के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहिए या मेरे सबसे अच्छे दोस्त को मुझसे दूर करने के लिए अपने पूरे जीवन में भगवान को दोष देना चाहिए।'
यशिका ने इस पोस्ट के अलावा एक नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करनी की गुजारिश की है। मालूम हो कि यशिका का इलाज अभी चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

कमेंट
कमेंट X