{"_id":"62cbeeaad72a7046356a2378","slug":"yashoda-samantha-ruth-prabhu-film-release-postponed-was-about-to-release-with-raksha-bandhan-and-laal-singh-chaddha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yashoda: पोस्टपोन हुई सामंथा की फिल्म 'यशोदा' की रिलीज, अक्षय कुमार-आमिर खान हैं वजह!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yashoda: पोस्टपोन हुई सामंथा की फिल्म 'यशोदा' की रिलीज, अक्षय कुमार-आमिर खान हैं वजह!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की 'यशोदा' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। बता दें कि पहले 'यशोदा' अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। जी हां, एक तरफ जहां अक्षय कुमार-भूमि पेडनेकर अभिनीत 'रक्षा बंधन' और आमिर खान-करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयारी थी। हालांकि अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है।
2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स नहीं चाहते कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म की टक्कर आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म से हो। इसलिए उन्हें इसे पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है। मेकर्स ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक गाने को छोड़कर पूरी फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो चुकी है। निर्माता शिवलेंका कृष्ण प्रसाद ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि "100 दिन तक लगातार शूट करने के बाद आखिरकार फिल्म कम्प्लीट हो गई है। पूरी शूटिंग के दौरान हमने बिना बजट की चिंता किए इस फिल्म को अपना सब कुछ दे दिया। अब सिर्फ एक गाने का शूट करना बचा है। हमारा सीजी वर्क प्रगति पर है। डबिंग का काम भी इस महीने की 15 तारीख को शुरू हो जाएगा।"
3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
ऐसी है फिल्म की कहानी
बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु कीफिल्म 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगू में शूट की गई है, लेकिन इसे डब होने के बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
हरि और हरीश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।