{"_id":"643e1fa714bf86db9d0c208c","slug":"yashpal-sharma-film-chhipkali-in-court-makers-said-our-film-has-nothing-to-do-with-afzal-sheikh-2023-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhipkali in Court: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhipkali in Court: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं
अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म 'छिपकली' को लेकर जो विवाद शुरू हुआ, उसका हल अभी तक निकलता नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को लेकर सोमवार को मुंबई के कुर्ला कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन नहीं हुई। इस बारे में फिल्म के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा ने कहा कहना है कि अभी तक उन्हें कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि फिल्म 'छिपकली' को लेकर कोर्ट में किसी भी तरह की याचिका दायर भी की गई है।
2 of 4
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में दावेदार लेखक अफजल शेख रजवी से जब बात हुई तो उन्होंने कहा, 'कुर्ला कोर्ट में उनकी तरफ से दायर वाद पर ‘छिपकली’ को लेकर सुनवाई होनी थी। कोर्ट की तरफ से अभी तक फिल्म के निर्माता को नोटिस नहीं पहुंच पाया है, मेरे वकील ने कहा है कि आजकल में निर्माता के पास कोर्ट का नोटिस पहुंच जाना चाहिए। फिल्म के निर्माता को स्पीड पोस्ट से लीगल नोटिस भेजा जा चुका है।’
3 of 4
छिपलकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस केस की सुनवाई अब कब होगी, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं फिल्म के वितरक का कहना है कि हम लोग फिल्म की रिलीज की तैयारी में लगे हैं और जल्द ही इस बात की घोषणा करेंगे कि ईद के बाद फिल्म को कब रिलीज करेंगे। 'छिपकली' के विवाद को लेकर फिल्म के वितरक ने निर्माता और निर्देशक को इस बात की सलाह दी है कि फिल्म को लेकर जो भी विवाद है उसे जल्द से जल्द निपटा लें ताकि फिल्म के रिलीज तारीख की घोषणा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
छिपकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'छिपकली' के विवाद के बाद लेखक अफजल शेख रजवी और फिल्म के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा के बीच इस बात की सहमति बनी थी कि फिल्म दिखाने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। बीते शनिवार को फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने अफजल शेख रजवी के लिए फिल्म दिखाने की व्यवस्था अंधेरी के एक होटल में की थी। लेकिन दावेदार अफजल शेख ने फिल्म नहीं देखी। इस बीच ल्म 'छिपकली' के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा और निर्देशक कौशिक कर ने ये दावा भी किया है कि उन्होंने अफजल शेख रजवी की किताब पढ़ ली है। और, फिल्म 'छिपकली' की कहानी से उसकी कोई भी समानता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।