फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahie Gill Marriage: माही गिल ने इस शख्स संग रचाई शादी, पति-बेटी के साथ गोवा में हुईं शिफ्ट

Tue, 18 Apr 2023 09:52 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

'देव डी' फेम एक्ट्रेस माही गिल ने शादी रचा ली है। साथ ही अपनी बेटी वेरोनिका और पति के साथ गोवा में शिफ्ट हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
Mahie Gill married long time boyfriend Ravi Kesar shifted to Goa with husband and daughter
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'देव डी' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस माही गिल एक बार फिर हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। माही इस बार काम को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। माही गिल ने शादी रचा ली है, साथ ही इसका खुलासा कर सोशल मीडिया की हलचल तेज कर दी है। 

Mahie Gill married long time boyfriend Ravi Kesar shifted to Goa with husband and daughter
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, माही गिल ने एक्टर-इंटरप्रेन्योर रवि केसर से शादी कर ली है। माही और रवि ने साल 2019 की डिजिटल सीरीज 'फिक्सर' में साथ काम किया था। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल अपने पति और बेटी वेरोनिका के साथ गोवा शिफ्ट हो गई हैं। इतना ही नहीं रवि और माही के लगभग छह साल से रिलेशनशिप में होने का भी दावा किया गया है। 

Mahie Gill married long time boyfriend Ravi Kesar shifted to Goa with husband and daughter
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने एक्ट्रेस से उनकी शादी के बारे में जानने के लिए संपर्क किया था। इस पर माही ने खुद कबूला की हां उन्होंने शादी कर ली है। बिजी होने की वजह से माही ज्यादा डिटेल में इसकी जानकारी नहीं दे पाईं लेकिन उन्होंने शादी की पुष्टि जरूर कर दी। 

Poonam Dhillon: जब शशि कपूर ने पूनम ढिल्लो से मांगी थी माफी, डॉक्टर का सपना छोड़ बनीं मिस इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahie Gill married long time boyfriend Ravi Kesar shifted to Goa with husband and daughter
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया

माही गिल हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं करतीं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में अपनी ढाई साल की बेटी होने की जानकारी देते हुए हर किसी को दंग कर दिया था। वहीं, माही ने बीते दिनों अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे शादी करने की आवश्यकता क्यों है? मैं इसी तरह खुश हूं और मुझे लगता है कि कोई भी खुशी से अविवाहित रह सकता है। बिना शादी के भी परिवार और बच्चे हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें बच्चों और परिवार के लिए शादी की जरूरत है। शादी एक खूबसूरत चीज है लेकिन इसे करना है या नहीं, यह एक व्यक्तिगत पसंद है।'

Madhuri Dixit: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ खाया वड़ा पाव, धक-धक गर्ल ने शेयर की फोटो

विज्ञापन
Mahie Gill married long time boyfriend Ravi Kesar shifted to Goa with husband and daughter
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। माही एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वो पंजाबी फिल्मों में ही काम किया करती थीं। माही गिल ने हिंदी और पंजाबी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म 'देव डी' के लिए माही गिल को साल 2010 में फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed