फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2020 में इन सितारों की रही बल्ले बल्ले, करोड़ों के घर से लेकर खरीदी महंगी गाड़ियां

Mon, 28 Dec 2020 05:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Dec 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Year ender 2020 bollywood celebrities bought luxury home to car
अजय देवगन, नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/yogenshah_s, nehakakkar

साल 2020 में कोरोना काल ने सभी को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया। दुकानों से लेकर फैक्ट्रियां तक ठप रहीं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की शूटिंग भी करीब तीन-चार महीने तक बंद रही। सिनेमाघर तो अभी तक सुनसान ही पड़े हुए हैं। उम्मीद है आने वाला समय फिर से सभी के लिए सामान्य हो जाएगा। हालांकि इन सब के बीच कई बॉलीवुड सितारों पर आर्थिक तौर पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कार की खरीदारी जरूर कर डाली है।  

Year ender 2020 bollywood celebrities bought luxury home to car
अजय देवगन - फोटो : योगेन शाह

अजय देवगन की इस साल फिल्म तानाजी रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी लेकिन उनकी लाइफस्टाइल पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। अजय देवगन को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। इस साल अजय देवगन ने बीएमडब्ल्यू एक्स 7 कार खरीदी। इसकी कीमत करीब एक करोड़ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

Year ender 2020 bollywood celebrities bought luxury home to car
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

इस साल अक्तूबर में खबर आई कि ऋतिक रोशन ने अपने सपनों का घर खरीदा है। ऋतिक रोशन ने दो फ्लैट्स खरीदे हैं। ये फ्लैट्स 14वें और 15वें मंजिल पर स्थित हैं। सी फेसिंग बिल्डिंग में बने ये फ्लैट्स जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर हैं। इनके लिए ऋतिक ने करीब 97 करोड़ रुपये चुकाए हैं। बताया जा रहा है कि ऋतिक जल्द ही अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2020 bollywood celebrities bought luxury home to car
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने मार्च में एक तस्वीर साझा कर जानकारी दी कि उन्होंने ऋषिकेश में एक बहुत ही शानदार बंगला खरीदा है। साथ ही उन्होंने एक ऑडी कार भी खरीदी। नेहा का घर सफेद रंग की थीम पर बना है और बेहद खूबसूरत है। नेहा ने अपना बचपन ऋषिकेश में ही बिताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
Year ender 2020 bollywood celebrities bought luxury home to car
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 2,460 स्क्वॉयर फीट है। ये मुंबई के सबसे पॉश इलाके में बना है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने फ्लैट के लिए 32 करोड़ की मोटी रकम चुकाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed