सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशनुमा नहीं रहा 2020, जल्दी आओ उम्मीद से भरे 2021

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: Bollywood Industry are not good for 2020 Top Entertainment News Of Year 2020 Janauary To December
Year Ender 2020 - फोटो : अमर उजाला

साल 2020 की शुरुआत भारत में कोरोना वायरस के आगमन से हुई। कोरोना वायरस जैसी महामारी से बेहाल होने की वजह ये साल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। कोरोना की वजह से कई लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी तो कितने बेघर हुए। सिनेमा के लिए भी ये साल किसी काल से कम साबित नहीं हुआ। कई दिग्गज कलाकारों ने इस साल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब ये साल खत्म होने को है ऐसे में हम आपको रूबरू कराते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक की कुछ ऐसी खबरों से जो बेहद चर्चा में रहीं।

Trending Videos
Year Ender 2020: Bollywood Industry are not good for 2020 Top Entertainment News Of Year 2020 Janauary To December
जनवरी 2020 - फोटो : अमर उजाला

जनवरी 2020

  • जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच 10 मिनट की खामोश मौजूदगी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था। इसके बाद दीपिका की काफी आलोचना हुई थी। दीपिका जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के बाद अपनी एकजुटता दिखाने के लिए वहां पहुंचीं थीं।

  • जनवरी महीने में राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। 

  • आमिर खान के साथ Vivo फोन के विज्ञापन में काम कर चुकीं टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा की आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली थी।

  • जनवरी महीने में शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ था। खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई थी। उनके साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: Bollywood Industry are not good for 2020 Top Entertainment News Of Year 2020 Janauary To December
फरवरी 2020 - फोटो : अमर उजाला

फरवरी 2020

  • 15 फरवरी 2020 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर बेटी ने जन्म लिया। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

  • सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल को अपने 11वें सीजन का विजेता सनी हिंदुस्तानी के रूप में मिला। इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी को 25 लाख रुपये के चेक, एक नई कार टाटा अल्ट्रॉज और टी सीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया गया।

  • 'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के विजेता घोषित बने। उन्हें 'बिग बॉस' की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए। सिद्धार्थ के साथ आसिम रियाज और शहनाज गिल भी टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में पहुंचे थे। 

  • साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी वहीं 10 लोग घायल हो गए थे।

Year Ender 2020: Bollywood Industry are not good for 2020 Top Entertainment News Of Year 2020 Janauary To December
मार्च 2020 - फोटो : अमर उजाला

मार्च 2020

  • कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा विवादों में रहीं कनिका कपूर। गायिका के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत केस दर्ज हुआ था।

  • मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया गया। दोनों ही धारावाहिकों ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की। 16 अप्रैल को रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना। इस दिन दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने इसे देखा।

  • मार्च महीने में सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था। 

  • लॉकडाउन के बाद हुए पलायन ने सभी को मायूस कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे सामने आए और मजदूरों की मदद की। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, सोनू सूद जैसे सितारों ने मजदूरों की रोजी रोटी का इंतजाम किया।


 

विज्ञापन
Year Ender 2020: Bollywood Industry are not good for 2020 Top Entertainment News Of Year 2020 Janauary To December
ऋषि कपूर और इरफान खान - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल 2020

  • एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने अगले साल होने वाले ऑस्कर समारोह के लिए इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी ऑस्कर के दायरे में लाने की घोषणा की। उनका मानना है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। कोरोना की वजह से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई।

  • बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सभी जगह अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन बहुत समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रस्त रहने के बाद 29 अप्रैल को हो गया था। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था।

  • इसी महीने की 30 तारीख को फिल्मी जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया से रुखसत हो गए। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed