{"_id":"5fe9618349393060f67a4b99","slug":"year-ender-2020the-web-series-and-movies-which-is-released-during-lockdown-and-did-a-great-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 में ओटीटी पर छाया सिनेमा का जादू, लॉकडाउन में रिलीज हुईं बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2020 में ओटीटी पर छाया सिनेमा का जादू, लॉकडाउन में रिलीज हुईं बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
2020 में रिलीज हुईं वेब सीरीज और फिल्म
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमा हॉल्स बंद रहे, जिसकी वजह से लोगों ने एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया। फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने भी ओटीटी का भरपूर इस्तेमाल किया और एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कीं। कुछ वेब सीरीज और फिल्मों ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी, आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की फेहरिस्त पर एक नजर डालते हैं...
2 of 10
पाताल लोक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर पाताल लोक रिलीज हुई। इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार जयदीप अहलावत ने निभाया था, जिसमें वो एक पुलिस वाले बने थे। जयदीप अहलावत ने अपने किरदार से लोगों को इस वेब सीरीज से बांधे रखा। इसकी कहानी एक पुलिस वाले इर्द-गिर्द घुमती है, जो एक हत्या का प्रयास करने के मामले में तह तक जाता है और जमीनी हकीकत सामने लाता है।
3 of 10
बुलबुल
- फोटो : सोशल मीडिया
बुलबुल में तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। तृप्ति डिमरी के अलावा इसमें अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रता चट्टोपाध्याय थे। कई मूवी रिव्यू में तृप्ति डिमरी के किरदार को बहुत प्रशंसा मिली। इसकी कहानी एक बंगाल राजशाही पर आधारित है, जिसमें एक बाल विवाह और बच्ची के मासूम से मजबूत बनने तक की यात्रा को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
स्पेशल ऑप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉटस्टार ओरिजनल्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स को काफी अच्छे रिव्यूज मिले। इसमें केके मेनन, करण टेकर, विनय पाठक, दिव्या दत्ता, मेहर विज समेत और कई कलाकार थे, जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता और इस वेब सीरीज को यह मुकाम दिलाया। कहानी में मेनन एक रॉ के एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जिनका मानना है कि सभी आतंकवादी हमलों के पीछे एक ही संगठन काम कर रहा है। केके मेनन के अभिनय ने इस वेब सीरीज में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
5 of 10
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
;तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' मराठा योद्धा तान्हाजी मालासूरे के जीवन पर बनी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका अजय देवगन ने निभाई है। तान्हाजी मालासूरे छत्रपति शिवाजी महाराज के के सबसे करीबी सैनिक और सहयोगी थे। ये फिल्म सिन्हागढ़ युद्ध के ऊपर आधारित है, जिसमें तान्हाजी ने उदयभान के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जो मराठांओं के खिलाफ लड़ाई में औरंगजेब का साथ दे रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।