साल 2022 हमें अलविदा कहने वाला है। ये साल कई भारतीय सितारों के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई सेलिब्रिटी के घर खुशियां आई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपने घरों में नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। इस साल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कॉमेडियन भारती सिंह, प्रियंका चोपड़ा तक, नयनतारा समेत कई हस्तियों के घर बच्चों का जन्म हुआ है। अब नए साल यानी 2023 भी कई सेलेब्स के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आइए इस खबर में जानते हैं कि 2023 में किन सितारों के घर किलकारियां गूंजेंगी।
Year Ender 2022: अगले साल इन सेलेब्स के घर में गूंजेंगी किलकारियां, ये कपल देंगे माता-पिता बनने की खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण और उपासना
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का आता है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी के घर साल 2023 में किलकारियां गूंजने वाली हैं। साउथ के क्यूट कपल शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी चिरंजीवी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी। चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हम यह खबर साझा कर काफी खुश हैं कि 'उपासना और राम चरण अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ढेर सारा प्यार।'
Main Hoon Atal: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
एटली और कृष्णा प्रिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के लिए भी आने वाला साल खुशियां लेकर आएगा। उनके घर भी जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रिया प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द पिता बनने वाले हैं।
Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन
नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल
'बालिका वधू' फेम और टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी आने वाले साल में मां बनने की खुशखबरी देंगी। वह जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर नेहा ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 2023 में उनका बेबी आने वाला है।
Prakash Raj - Lalitha: प्रकाश राज की लव स्टोरी में 'विलेन' बना एक हादसा, जानें कैसे जुदा हुईं ललिता से राहें
गौहर खान और जैद दरबार
आने वाले साल में अभिनेत्री गौहर खान के घर में किलकारियां गूंजेंगी। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार नए साल में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गौहर खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' की विजेता रह चुकी हैं।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी