फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: इन फिल्मों में महिला मुद्दों पर की गई बात, कुछ ने बटोरी तारीफें, तो कुछ का हुआ बंटाधार

Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
सार

वर्ष 2023 में कई मूवीज ऐसी रही हैं, जिनमें महिलाओं के मुद्दों पर बात की गई है। साथ ही हंसी-ठहाकों के साथ इसकी गंभीरता को दर्शकों के जहन तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
Year Ender 2023 Movies Which Highlighted Women Issues Sukhee Satyaprem KI Katha Lust Stories Chhatriwali
इन फिल्मों में हुई महिलाओं के मुद्दों पर बात - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2023 कई मामलों में खास रहा है। इस वर्ष बॉलीवुड की कई फिल्मों ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। वहीं, कई मुद्दों को इस वर्ष फिल्मों में प्राथमिकता दी गई है। बेबाकी से कई विषयों पर बात की गई है। साथ ही लोगों के भ्रम को तोड़कर सच्चाई से रूबरू कराया गया है। इस वर्ष कई मूवीज ऐसी भी रही हैं, जिनमें महिलाओं के मुद्दों पर बात की गई है। साथ ही हंसी-ठहाकों के साथ इसकी गंभीरता को दर्शकों के जहन तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। तो आइए इस लेख में ऐसी फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं -

Year Ender 2023 Movies Which Highlighted Women Issues Sukhee Satyaprem KI Katha Lust Stories Chhatriwali
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण बुलानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और अनिल कपूर जैसे सितारे हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया, साथ ही मूवी के सिनेमाघरों में आते ही तहलका मच गया। मूवी की जहां कुछ लोगों ने तारीफ की, तो वहीं अधिकांश लोग इसकी बुराई करते नजर आए। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और यौन क्रिया संबंधी विषयों को आगे बढ़ाने की पेशकश करती है। 

Year Ender 2023 Movies Which Highlighted Women Issues Sukhee Satyaprem KI Katha Lust Stories Chhatriwali
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' भी इस वर्ष की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। 'लस्ट स्टोरीज 2' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 जून को हुआ था। मूवी में तमन्ना भाटिया, नीना गुप्ता, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर और काजोल जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में शादी से पहले शारीरिक संबंध, मास्टरबेशन और घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। छोटी-छोटी कहानियों के जरिए महिलाओं के जीवन में घटने वाली घटनाओं पर बारीकी से प्रकाश डाला गया है। 

Indian Films: पर्दे पर हिट रही हैं दोस्ती पर बनी फिल्में, क्या डंकी-सालार दिखा पाएंगी कमाल?

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023 Movies Which Highlighted Women Issues Sukhee Satyaprem KI Katha Lust Stories Chhatriwali
सुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनल जोशी के निर्देशन में बनी शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म 'सुखी' को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अभिनेत्री ने फिल्म में एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ का किरदार निभाया है। साथ ही हाउसवाइफ की जिंदगी में आने वाले संघर्ष को भी बारीकी से दर्शाया गया है। फिल्म के जरिए यह बताया गया है कि एक हाउसवाइफ भी जिंदगी को अपने तरीके से खुश रहकर जी सकती है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित इस मूवी में शिल्पा के अलावा कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

Pallavi Prashanth: बिग बॉस तेलुगु 7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Year Ender 2023 Movies Which Highlighted Women Issues Sukhee Satyaprem KI Katha Lust Stories Chhatriwali
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस मूवी का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म में शारीरिक हिंसा और घरेलू हिंसा समेत बलात्कार और प्यार में धोखा जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। साथ ही लड़की की मर्जी के खिलाफ हुई शादी पर भी प्रकाश डाला गया है। मूवी में गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव जैसे सितारे भी हैं। 

Salaar: सालार को ए सर्टिफिकेट मिलने पर फूटा प्रशांत नील का गुस्सा, बोले- मैंने कोई वल्गर फिल्म नहीं बनाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed