{"_id":"675817b77dd7f96b2d0e5408","slug":"year-ender-2024-stars-who-got-popular-on-ott-this-year-ananya-pandey-kareena-kapoor-khan-vikrant-massey-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: इस साल ओटीटी पर छाए ये सितारे, इन वेब सीरीज और फिल्मों से जीते दर्शकों के दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2024: इस साल ओटीटी पर छाए ये सितारे, इन वेब सीरीज और फिल्मों से जीते दर्शकों के दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:49 PM IST
सार
Year Ender 2024: में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सितारों की फिल्मों और वेब सीरीज ने यह साबित कर दिया कि डिजिटल माध्यम पर बेहतरीन कंटेंट और शानदार अभिनय को हमेशा सराहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
2024 का साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक शानदार वर्ष साबित हुआ है, जिसमें कई प्रमुख सितारों ने अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इन सितारों की शानदार भूमिकाओं ने दर्शकों को चौंका दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इनकी फिल्मों और सीरीज ने इस साल खूब धमाल मचाया। आइए जानते हैं कि कौन से सितारे और उनकी प्रोजेक्ट्स 2024 में ओटीटी पर छाए रहे।
Trending Videos
2 of 5
कंट्रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ananyapanday
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे इस साल ओटीटी पर अपनी दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच छाईं। उनकी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' और फिल्म 'कंट्रोल', दोनों ही फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। 'कॉल मी बे' में अनन्या को एक अलग अवतार में पेश किया गया। वहीं, 'कंट्रोल' में उनका अभिनय दर्शकों को काफी प्रभावित कर गया। इस साल अनन्या पांडे ने अपनी अभिनय क्षमता को साबित करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक खास स्थान बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि, हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी पर पसंद की गई। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर अनुभव देने में सफल रही। करीना के मजबूत किरदार ने फिल्म को आकर्षक बनाया। इस फिल्म के जरिए करीना ने यह साबित किया कि उनका अभिनय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उतना ही प्रभावशाली है, जितना की बड़े पर्दे पर।
4 of 5
'सेक्टर 36' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने 2024 में ओटीटी पर अपनी फिल्मों के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता। उनकी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' ने जहां रोमांटिक थ्रिलर के शौकिनों को आकर्षित किया। वहीं, 'सेक्टर 36' में उनके नकारात्मक किरदार को दर्शक देखकर हैरान रह गए। विक्रांत के इन दोनों फिल्मों ने साबित कर दिया कि वह ओटीटी पर अपने विविध किरदारों से लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपने अभिनय का जादू चलाने में सफल रही हैं। उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' एक ऐतिहासिक ड्रामा थी, जो दर्शकों को उस दौर में ले गई जब संगीत, नृत्य और राजनीति आपस में जुड़े होते थे। सोनाक्षी का किरदार इस सीरीज में काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा, उनकी फिल्म 'ककूदा' ने भी ओटीटी पर अपनी खास जगह बनाई, फिल्म में उनके अभिनय को फैंस ने खूब पसंद किया।
Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं प्रतियोगी, खेल रहे हैं डबल गेम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X