{"_id":"67581bf51fc8ddd1f30a3feb","slug":"orry-at-director-anurag-kashyap-daughter-aaliyah-kashyap-pre-wedding-cocktail-party-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaliyah Kashyap-Orry: आलिया की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में ओरी का जलवा, अनुराग कश्यप संग दिया वो खास पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aaliyah Kashyap-Orry: आलिया की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में ओरी का जलवा, अनुराग कश्यप संग दिया वो खास पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:22 PM IST
सार
सोमवार को निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी में कई बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ओरी की रही। अनुराग कश्यप के साथ भी ओरी ने अपना फेवरेट पोज दिया।
विज्ञापन
1 of 5
ओरी-आलिया कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम-@orry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप जल्द ही शेन ग्रेगोइरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कल यानी सोमवार को आलिया ने मुंबई में प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां और उनके दोस्त शामिल हुए। बेटी के इस फंक्शन में अनुराग कश्यप भी हर जगह नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में ओरी रहे। आलिया और ओरी लंबे समय से दोस्त हैं।
Trending Videos
2 of 5
आलिया-शेन ग्रेगोइरे-ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी ने साझा की फंक्शन की फोटो
कुछ देर पहले ही ओरी ने अपनी दोस्त और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी की फोटो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। इन फोटोज में वह सबसे पहले होने वाली दुल्हन आलिया कश्यप के साथ नजर आए। आलिया लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। ओरी ने भी स्टाइलिश कुर्ता पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अनुराग कश्यप-ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप संग की मस्ती
अनुराग कश्यप के साथ भी ओरी ने अपनी फोटो शेयर की। इसमें वह अपना फेवरेट पोज उनके साथ देते हुए नजर आए। ओरी अकसर किसी स्टार के साथ जब फोटो क्लिक करवाते हैं तो अपना हाथ उनके ऊपर रख देते हैं। यही उनका स्टाइल अब बन चुका है। ऐसे में अनुराग कश्यप के साथ भी ओरी ने अपना फेवरेट पोज दिया और फोटोज क्लिक करवाए।
4 of 5
खुशी कपूर-वेदांग रैना-ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये सितारे भी आए नजर
आलिया कश्यप के इस प्री वेडिंग फंक्शन में ओरी के अलावा वेदांग रैना, खुशी कपूर जैसे यंग स्टार भी नजर आए। यह सब भी आलिया के दोस्त हैं। इन सबने भी ओरी के साथ पोज देते हुए पिक्चर क्लिक करवाए।
विज्ञापन
5 of 5
ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी सोशल मीडिया पर होते हैं वायरल
सोशल मीडिया पर अकसर ही ओरी अपने डिफरेंट स्टाइल, पोज देने के खास तरीके के कारण चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ओरी के लगभग 1 मिलियन फॉलोअर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X