सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Year Ender 2024: कॉमेडी के जरिए सोशल मैसेज देने में कामयाब रही ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी मिली सफलता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

फिल्मों के जरिए समाज में बदलाव के प्रयास लंबे समय से किए जाते रहे हैं। सामाजिक समस्याओं पर आधारित कई फिल्में बनी हैं। लेकिन जब कॉमेडी के साथ सोशल मैसेज दिया जाता है तो वह दर्शकों के जेहन में ज्यादा अच्छे से उतर जाता है। इस साल भी कई फिल्मों के जरिए सोशल मैसेज दिया।

विज्ञापन
Year Ender Message In Bollywood Comedy Films 2024 Film Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Munjya
फिल्म 'भूल भुलैया 3', 'मुंजया' ,'स्त्री 2' - फोटो : अमर उजाला

हास्य के जरिए सामाजिक समस्याओं पर बात सिर्फ साहित्य में ही नहीं होती है, फिल्मों में भी यह प्रयोग सफल रहा है। साल 2024 में भी कई कॉमेडी फिल्में ऐसी आईं, जो हिट हुईं, जिनमें ऑडियंस के लिए सोशल मैसेज छिपा हुआ था। जानिए, ऐसी चार हिट कॉमेडी फिल्मों के बारे में जिनमें, दर्शकों को कोई ना कोई सोशल मैसेज दिया गया। 

 

Trending Videos
Year Ender Message In Bollywood Comedy Films 2024 Film Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Munjya
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्त्री 2 
इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ की कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई। श्रद्धा कपूर इसमें स्त्री की बेटी के रोल में नजर आईं, वह राजकुमार राव ने भी मुख्य भूमिका निभाई। अक्षय कुमार ने भी एक अहम रोल फिल्म में किया। पूरी फिल्म बेहतरीन कॉमेडी सींस से भरी हुई थी। लेकिन हर सीन का मकसद कॉमेडी के के जरिए महिलाओं को लेकर समाज की रूढ़ीवादी सोच को दिखाना रहा। फिल्म स्त्री 2 में विलेन सिरकटा उन्हीं महिलाओं को अपना शिकार बनता था, जो आधुनिक और खुले विचारों की थीं।

Raju Srivastav Birth Anniversary: हास्य कलाकारों को दिखाई नई राह, आम घटनाओं को कॉमेडी के जरिए बना दिया यादगार 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender Message In Bollywood Comedy Films 2024 Film Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Munjya
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 3 
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में भी कॉमेडी के जरिए ऐसे विषय को कहा गया, जिस पर बात करने से आज भी हमारी सोसायटी बचती है। इसमें एलजीबीटीक्यू सब्जेक्ट को सामने रखा गया। कार्तिक ने क्लाइमैक्स सीन में दर्शकों को पूरी तरह से हैरान किया। इस फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म अपनी कॉमेडी और सोशल मैसेज के कारण ही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को पछाड़ने में कामयाब रही।

Year Ender Message In Bollywood Comedy Films 2024 Film Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Munjya
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी समाज के दोहरे मापदंड को दिखाया। कैसे लोग दूसरों के अंतरंग पलों को देखने की चाहत रखते हैं और इसके लिए कुछ लोग अवैध काम तक करते हैं, चोरी-छिपे कपल्स के वीडियो बनाते हैं।

Naushad: मोहम्मद रफी-लता मंगेशकर के कई गानों को नौशाद ने अपने संगीत से तराशा, तबला-बांसुरी-शहनाई में थे माहिर 

विज्ञापन
Year Ender Message In Bollywood Comedy Films 2024 Film Stree 2 Bhool Bhulaiyaa 3 Munjya
फिल्म 'मुंजया' - फोटो : सोशल मीडिया

मुंजया 
‘मुंजया’ फिल्म हाॅरर-कॉमेडी थी, लेकिन इसमें भी कहीं ना कहीं यही मैसेज दिया गया कि पुरुषाें को भी पितृसत्ता और पुरानी रूढ़ियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed