छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भटनागर इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही हैं। बीते कुछ दिनों से वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। दिव्या भटनागर की हालत गंभीर बनाई हुई है। वहीं उनकी इस हालत के लिए अभिनेत्री की मां ने दिव्या के पति गगन को जिम्मेदार बताया। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि गगन दिव्या की ऐसी हालत करके फरार हो गए हैं।
दिव्या भटनागर की मां के आरोपों का अभिनेत्री के पति ने दिया जवाब, कहा- 'मुझे मेरी पत्नी से मिलने नहीं दिया जा रहा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सभी आरोपों पर दिव्या भटनागर के पति गगन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गगन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने दिव्या भटनागर की मां के द्वारा लगाए सभी आरोपों का खंडन किया है। साथ ही गगन ने मीडिया से भी अनुरोध किया है कि उनके बारे में अफवाह न फैलाएं। वह हर तरीके से दिव्या भटनागर के साथ खड़े, लेकिन उन्हें दिव्या से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
गगन ने अपने वीडियो में कहा, 'मैं दिव्या का पति गगन हूं। इन दिनों मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा जा रहा है कि मैं फर्जी इंसान हूं। मैं दिव्या को धोखा देकर भाग गया हूं और मेरी मां दिव्या की मां से कह रही हैं कि उन्हें किसी भी तरह की पैसों को जरूर है तो वह उनकी मदद कर देंगी। इसलिए मैं आप सभी को यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह सब बकवास बातें हैं और इन पर विश्वास न करें।'
गगन ने वीडियो में आगे कह, 'सच्चाई यह है कि मैं एक प्रोडक्शन हाउस में काम करता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काम की वजह से बहुत बार बाहर जाना पड़ता है। काम की वजह से मैं मुंबई से बाहर गया हुआ था, लेकिन मैं और मेरा परिवार हर समय दिव्या के संपर्क में था। जब दिव्या कोविड-19 से संक्रमित हुईं तो मैं काम की वजह से वहां मौजूद नहीं था। उसके दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके परिवार से संपर्क किया।'
गगन ने आगे कहा, 'दिव्या ने मुझे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नटवर्क की दिक्कत की वजह से संपर्क हो नहीं पा रहा है, लेकिन वह मेरी मां के संपर्क में हर समय थी। मैं आपको एक बात साफ कर दूं कि कोरोना किसी मानसिक परेशानी की वजह से नहीं होता है। यह एक महामारी है जिसको पूरी दुनिया झेल रही है और इस समय सबसे जरूरी चीज दिव्या का जल्द ठीक होना है। इसलिए गलत बात न फैलाएं। मैं उसकी आर्थिक रूप से मदद नहीं कर पा रहा है क्योंकि मुझे उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है।