{"_id":"5b3c4cef4f1c1b0d278b45f5","slug":"yeh-un-dinon-ki-baat-hai-fame-tv-actor-randeep-rai-bags-film-saroj-ka-rishta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्टर रणदीप राय को मिली फिल्म, शाहिद कपूर की बहन संग करेंगे रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी एक्टर रणदीप राय को मिली फिल्म, शाहिद कपूर की बहन संग करेंगे रोमांस
Wed, 04 Jul 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Randeep Rai
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' से मशहूर हुए एक्टर रणदीप सिंह अब फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है और इसमें वह शाहिद कपूर की बहन सना कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे।
2 of 4
Sanah Kapur
रणदीप सिंह फिल्म 'सरोज का रिश्ता' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 'बॉडी शेमिंग' यानि दूसरों की शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाने के चलन पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मवाना शहर में होगी।
3 of 4
Sanah Kapur
'सरोज का रिश्ता' सना कपूर की तीसरी फिल्म है। उन्होंने भाई शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कॉमेडी फिल्म 'खजूर पे अटके' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं मोटी हूं, मगर यह महसूस किया है कि जिनका वजन ज्यादा होता है, सिर्फ उनका ही मजाक नहीं उड़ाया जाता बल्कि दुबले-पतले लोगों की भी खिल्ली उड़ाई जाती है। इस फिल्म का विचार यही से आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kumud Mishra
फिल्म 'सरोज का रिश्ता' में मशहूर एक्टर कुमुद मिश्रा सना कपूर के पिता के रोल में दिखेंगे। यह फिल्म लव ट्राएंगल है। रणदीप राय और सना कपूर के अलावा मॉडल गौरव पांडेय भी इस फिल्म में नजर आएंगे। अभिषेक सक्सेना के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।