फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से पीड़ित थी ये हीरोइन, बढ़े वजन के बाद हुआ ऐसा हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप

Wed, 26 Apr 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 26 Apr 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
Yesteryear actress Mumtaz struggle with cancer, unrecognisable now after weight gain
मुमताज
60 और 70 के दशक में इस हीरोइन का कोई सानी नहीं था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी ये हीरोइन परदे पर आती तो लोग इसके कायल हो जाते। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है।'


ये भी पढें - 15 सालों की मशक्कत के बाद भी इस हीरो को नहीं मिली सक्सेस, हताश हो बन गया लेखक
 
Yesteryear actress Mumtaz struggle with cancer, unrecognisable now after weight gain
मुमताज
इस हीरोइन की जिंदगी में भी ऐसा बुरा वक्त आया जिसने सब बदल दिया और आज इस हीरोइन को पहचानना भी मुश्किल है। ये हीरोइन हैं मुमताज जिनकी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज को लोग आज भी याद करते हैं।

एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। कैंसर के बारे में जान मुमताज डर गईं थीं, लेकिन उससे लड़ना भी जरूरी था।

ये भी पढें - FlashBack: मां की जिद के आगे मजबूर हो करीना को छोड़नी पड़ी थी ऋतिक के साथ पहली फिल्म
 
Yesteryear actress Mumtaz struggle with cancer, unrecognisable now after weight gain
मुमताज - फोटो : self
मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। लेकिन जल्द ही इलाज शुरू कर दिया गया। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।

बकौल मुमताज, 'बाल झड़ने की वजह से मैं गंजी हो गई थी। मेरे पति मेरे लिए विग लेकर आते थे जिन्हें मैं पहनने के लिए मजबूर थी। लेकिन मैं उन्हें पहनना अवॉइड करती थी और स्कार्फ पहनती थी।'

ये भी पढें - फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन
Yesteryear actress Mumtaz struggle with cancer, unrecognisable now after weight gain
मुमताज
मुमताज की हालत एकदम मरने वाली हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान हर वक्त उनके परिवार वाले उनके साथ रहते, लेकिन मुमताज ने तो अपनी हिम्मत टूटने दी और ना ही अपने परिवारवालों की। मुमताज ने डटकर कैंसर का सामना किया।
विज्ञापन
Yesteryear actress Mumtaz struggle with cancer, unrecognisable now after weight gain
मुमताज
लंबे इलाज के बाद मुमताज ने कैंसर से लड़ाई जीत तो ली लेकिन इस लड़ाई में उनका जो हाल हुआ उसका अंजाम वो आज तक भुगत रही हैं। कैंसर में मुमताज ने जो भी दवाइयां खाईं और जो इलाज हुआ उससे उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया जिसकी वजह से उन्हें पहचानना तक मुश्किल होने लगा।

एक जमाने में जो मुमताज अपने सेक्सी, स्लिम फिगर और खूबसूरत चेहरे के लिए जानी जाती थीं, बढ़े वजन के बाद उनकी ऐसी हालत हो गई कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया। आज भी मुमताज को आप देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे। आज मुमताज मुंबई की मायानगरी से दूर लंदन में ही रह रही हैं।

ये भी पढें - जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed