फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यो यो हनी सिंह के गाने पर फिर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन सामने आएगा पार्टी सॉन्ग 'लोका'

Wed, 26 Feb 2020 08:46 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 26 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh and T Series Bhushan Kumar reunite party track Loca will release on 3 March 2020
Honey Singh - फोटो : instagram

'गुड़ नाल इश्क मीठा' की सफलता के बाद हनी सिंह फिर से लोगों को अपने गाने में झूमाने के लिए तैयार है। हनी सिंह फिर से टी सीरीज के साथ 'लोका' गाने के लिए जुड़ गए हैं। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि इस गाने के माध्यम से हनी सिंह एक बार फिर से अपने गाने से पार्टियों में आग लगाने के लिए पूरी तरह से उत्सुक हैं।  मेकर्स इस गाने को इस साल का नंबर वन पार्टी सॉन्ग बता रहे हैं।  

Yo Yo Honey Singh and T Series Bhushan Kumar reunite party track Loca will release on 3 March 2020
Honey Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसे गाने को दुबई के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है और यह एकमात्र ऐसा गीत है जिसे प्रसिद्ध गुगू नाव पर फिल्माया गया है। यह मध्य पूर्व की सबसे बड़ी पार्टी नाव है और दुनिया में केवल एक ही है। हनी सिंह ने सिमर कौर के साथ मिलकर न सिर्फ यह गीत गाया है, बल्कि लिल गोलू के साथ-साथ गीत भी लिखा है। 

View this post on Instagram

Loca is releasing on 03||03||2020 Get ready to go LOCA LOCA LOCA !!! #LOCA #YoYoNewSong #YoYoHoneySingh #LOCA0303 @tseries.official @bhushankumar @bobbysuri @iamsimarkaur @iamlilgolu @singhstamusic @hommiedilliwala @itsrdm

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

Yo Yo Honey Singh and T Series Bhushan Kumar reunite party track Loca will release on 3 March 2020
honey singh - फोटो : instagram

टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित, बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित यह संगीत वीडियो बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित है।  इसमें यो यो हनी सिंह के विपरीत निकी पिकी भी हैं। यह गाना 3 मार्च, 2020 को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh and T Series Bhushan Kumar reunite party track Loca will release on 3 March 2020
honey singh

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही हनी सिंह ने अपने इस गाने का एक पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में हनी सिंह एक पार्टी वाइब देते हुए सोने की चेन और एक फर कोट पहने दिख रहे हैं।  यह पोस्टर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन सामने आया था जिसे हनी सिंह की तरफ से उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज के तौर पर देखा गया। वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी विभिन्न तस्वीरें साझा करते हुए इस गाने का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके साथ ही हनी सिंह लाइव परफॉर्मेंस में भी व्यस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed