सब्सक्राइब करें

Yo Yo Honey Singh Famous: रैपर हनी सिंह पर बनी डॉक्यू फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:29 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने रैपर यो यो हनी सिंह पर एक डॉक्यू फिल्म 'यो यो हनी सिंह फेमस' की घोषणा की है। साथ ही पोस्टर जारी कर इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous docu film based on rapper Will hit on netflix on this date
यो यो हनी सिंह फेमस पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'द रोशंस' के बाद नेटफ्लिक्स ने म्यूजिक इंडस्ट्री का चेहरा बदलने वाले रैपर यो यो हनी सिंह पर एक नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म की घोषणा की है। मोजेज सिंह के निर्देशन में ऑस्कर विजेता सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस डॉक्यू फिल्म का नाम 'यो यो हनी सिंह फेमस' है। यह गायक और रैपर के जीवन पर प्रकाश डालेगी और उनकी तेजी से प्रसिद्धि पाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का खुलासा करेगी। 

Trending Videos
Yo Yo Honey Singh Famous docu film based on rapper Will hit on netflix on this date
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

नेटफ्लिक्स ने साझा किया पोस्टर 

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर रैपर का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वह माइक्रोफोन के सामने आत्मविश्वास से खड़े हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'वह नाम जो आप जानते हैं, वह कहानी जो आप नहीं जानते। एक ऐसे दिग्गज के उदय का गवाह बनें जिसने भारतीय संगीत का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया। यो यो हनी सिंह: फेमस 20 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous docu film based on rapper Will hit on netflix on this date
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस घोषणा ने हनी सिंह के प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार यह आ रहा है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'यह बहुत बड़ा होने वाला है।' एक अन्य टिप्पणी में लिखा, 'पहली बार मैं नेटफ्लिक्स की सदस्यता केवल हनी पाजी के लिए लूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Yo Yo Honey Singh Famous docu film based on rapper Will hit on netflix on this date
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माताओं ने दिया यह बयान 

गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा, 'यो यो हनी सिंह: फेमस के साथ, हम उनकी कहानी को उनके सबसे रॉ रूप में पेश करते हैं। उनके शानदार उत्थान से लेकर उनके संघर्षों और हिरदेश सिंह के रूप में अंतिम वापसी तक। यह जानना दिलचस्प था कि मंच के नाम के पीछे के वास्तविक व्यक्ति के बारे में हम कितना कम जानते थे।'

Aamir Khan: अगले साल आएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', सनी देओल और बेटे जुनैद की फिल्मों पर भी कर रहे हैं काम

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous docu film based on rapper Will hit on netflix on this date
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

डॉक्यूमेंट्री पेश करने पर गर्व 

उन्होंने अपने बयान में आगे जोड़ा, 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स की सफलता के बाद, हमें एक डॉक्यूमेंट्री पेश करने पर गर्व है जो इस सच्चे देसी कलाकार के लचीलेपन, पुनर्निमाण और अनफिल्टर्ड सच्चाई को दर्शाती है-एक ऐसी यात्रा जिसका हमें विश्वास है कि प्रशंसकों और आलोचकों को समान रूप से बेहद आकर्षक लगेगा। हम इस असाधारण कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए निर्देशक मोजेज सिंह और नेटफ्लिक्स के साथ फिर से सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।'

Pushpa 3: पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के बाद पुष्पा 3 का है इंतजार, जानिए कितने साल बाद होगी रिलीज, क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed