{"_id":"6752b6333195a7ceb30f2b8f","slug":"aamir-khan-sitare-zameen-par-will-be-released-next-year-producing-sunny-deol-lahore-1947-junaid-khan-ek-din-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: अगले साल आएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', सनी देओल और बेटे जुनैद की फिल्मों पर भी कर रहे हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: अगले साल आएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', सनी देओल और बेटे जुनैद की फिल्मों पर भी कर रहे हैं काम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल है। आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर बात की है। ये फिल्म पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी। अब इसकी रिलीज डेट साल 2025 के मध्य में कर दी गई है। आमिर ने 'सितारे जमीन पर' के अलावा भी अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात की है।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
'सितारे जमीन पर' को लेकर बोले आमिर खान
डेडलाइन से बातचीत में आमिर खान ने बताया कि वे अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन में' खुद भी नजर आने वाले हैं। आमिर खान ने कहा कि 'तारे जमीन पर' फिल्म की सीक्वल फिल्म अगले साल के बीच में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म के बारे में आमिर खान ने बताया कि ये नई कहानी, नए किरदार और बिल्कुल नई परिस्थितियों पर बनी फिल्म है।
3 of 4
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल के साथ फिल्म बना रहे हैं आमिर खान
आमिर खान ने बताया कि 'लाहौर 1947' फिल्म को भी आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस से राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनाने जा रहे हैं। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आमिर खान ने इस बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अपनी तीसरी प्रोडक्शन वाली फिल्म में वे काम करने वाले हैं, हालांकि इसको लेकर वे अभी बात नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
बेटे जुनैद के लिए भी बनाएंगे फिल्म
आमिर खान ने बताया कि वे बेटे जुनैद खान के लिए भी एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम है 'एक दिन'। आमिर खान ने बताया कि वे निर्देशक वीर दास के साथ भी एक फिल्म के लिए काम शुरू करेंगे। इस फिल्म में खुद वीर भी काम करते नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।