{"_id":"675284f91c8834c0fc0bb939","slug":"triptii-dimri-changed-after-animal-success-here-what-her-laila-majnu-co-star-avinash-tiwary-said-report-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: एनिमल की सफलता के बाद कैसे बदल गईं तृप्ति डिमरी? लैला मजनू के सह कलाकार अविनाश तिवारी का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Triptii Dimri: एनिमल की सफलता के बाद कैसे बदल गईं तृप्ति डिमरी? लैला मजनू के सह कलाकार अविनाश तिवारी का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:39 AM IST
सार
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने 2018 में लैला मजनू के साथ मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में अविनाश तिवारी उनके सह-कलाकार थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अविनाश ने खुलासा किया की फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी कितनी बदली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉरर थ्रिलर फिल्म बुलबुल से तृप्ति डिमरी को पहचान मिली थी, लेकिन रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल तृप्ति के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म ने तृप्ति को रातों रात नेशनल क्रश बना दिया। इसके साथ ही एनिमल के बाद तृप्ति को फिल्मों के जमकर ऑफर आए।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
अविनाश और तृप्ति कथित तौर पर वर्षों से काफा अच्छे दोस्त रहे हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अविनाश से पूछा गया कि क्या पिछले साल रिलीज हुई एनिमल की सफलता के बाद तृप्ति में कोई बदलाव आया है। एनिमल के बाद तृप्ति ने कई फिल्में की हैं और अब वह बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। दूसरी ओर, अविनाश ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री में कुछ आत्मविश्वास दिखाई देता है जो समय के साथ बढ़ा है।
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अविनाश तिवारी से लैला मजनू की सह-कलाकार तृप्ति डिमरी के बारे में पूछा गया कि क्या फिल्म उद्योग में उनकी सफलता के बाद अभिनेत्री बदल गई है, तो अविनाश ने कहा कि वे पिछले साल एनिमल की रिलीज के बाद एक-दो बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, "हम तो जैसे मिलते हैं वैसे ही मिलते हैं। और उन्हें उनमें कोई बदलाव नहीं दिखता।''
Rashmika Mandanna Interview: पुष्प राज की श्रीवल्ली ने सुनाई खरी-खरी, सफलता कभी मेरे सिर चढ़ ही नहीं सकती
काम की बात करें तो, तृप्ति ने एनिमल के बाद कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। उन्होंने 2024 की शुरुआत विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज की थी। इसके बाद राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अभिनीत भूल भुलैया 3 में काम किया है। तृप्ति की आगामी फिल्म धड़क 2 है। इस बीच, अविनाश तिवारी की थ्रिलर फिल्म, सिकंदर का मुकद्दर, 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। अविनाश के साथ, फिल्म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और राजीव मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा नहीं बल्कि इस पर मर मिटी थीं तमन्ना भाटिया, जानिए कौन है अभिनेत्री का पहला क्रश
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।