{"_id":"67513fb288e6762ea708ce99","slug":"sofia-hayat-birthday-has-been-in-controversy-personal-life-films-relationship-with-this-cricketer-rohit-sharma-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sofia Hayat: फिल्म के साथ निजी जिंदगी के कारण विवाद में रहीं सोफिया हयात, इस क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sofia Hayat: फिल्म के साथ निजी जिंदगी के कारण विवाद में रहीं सोफिया हयात, इस क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:06 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात बोल्डनेस और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी बोल्डनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। सोफिया हयात आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस 7 में सोफिया हयात विवादों में भी रही हैं।
2 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
रोहित शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं
अभिनेत्री सोफिया हयात क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि रोहित शर्मा और उनकी मुलाकात लंदन के एक होटल में हुई थी और इस दौरान दोनों ने साथ में डांस किया था। हालांकि, रोहित शर्मा ने मीडिया के सामने यह साफ कह दिया था कि उन दोनों के बीच रिश्ता नहीं है। उन्हें और भी बड़ा झटका लगा था।
3 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
रोहित शर्मा को लेकर बोलीं अभिनेत्री
सोफिया ने बताया था, 'रोहित मुझ पर दिलों जान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
सोफिया ने पति पर लगाए ये आरोप
सोफिया हयात ने साल 2017 में इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी। जो कि उनसे उम्र में 10 साल छोटे थे। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार पैदा होने लगी थी। सोफिया ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पति को कहा, 'वो शैतान था और एक चोर भी। उसने कहा कि वो एक इंटीरियर डिजाइनर है और महल डिजाइन किए हैं, उसने झूठ बोला, वो कर्जे में डूबा था। उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है, लेकिन वो झूठा निकला'।
विज्ञापन
5 of 5
सोफिया हयात
- फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सोफिया
सोफिया हयात बिग बॉस 7 में शामिल हो चुकी है। कैश एंड कैरी, नच ले लंदन और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।