फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड से क्यों गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह? 4 साल बाद खुद खोला राज

Wed, 10 Apr 2019 11:18 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 10 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
yo yo honey singh open secrets of his success and credit to family
Honey Singh - फोटो : instagram

लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने वाले 36 साल के यो यो हनी सिंह फिर से अपनी रफ्तार पकड़ रहे हैं। दिल चोरी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाऊ और उर्वशी जैसे पार्टी नंबर्स के चलते वह फिर से कंपटीशन में हैं और उनका नया गाना मखना इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल हो चुका है।



रामचरित मानस में प्रसंग आता है और तुलसीदास लिखते हैं, बाढ़ै पूत पिता के धरमा यानी कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संतान की उन्नति होती है। और, मशहूर रैपर-गायक यो यो हनी सिंह ने शुरू से इस बात को अपने जीवन में शामिल किया है। वैसे तो हनी सिंह के लाखों प्रशंसक और आलोचक दुनिया भर में फैले हुए हैं, लेकिन वह अपना सबसे खास आलोचक मानते हैं अपने पिता को।

yo yo honey singh open secrets of his success and credit to family
honey singh

हनी सिंह कहते हैं, 'मेरा पूरा जीवन और करियर मेरे परिवार के प्रति समर्पित है। साल 2014 के आसपास मैंने अपने करियर में ब्रेक इसलिए लिया क्योंकि मैं कुछ नया सामने नहीं ला पा रहा था, उस समय मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया था। मैंने इस दौरान बहुत सारे गाने बनाए जो बीते साल हिट साबित हुए हैं। मेरे पिता एक सुधी श्रोता और मेरे सबसे अच्छे आलोचक हैं। वह मेरा गाना सुनते ही बता देते हैं कि कौन सा गाना हिट होगा और कौन सा नहीं।’

yo yo honey singh open secrets of his success and credit to family
honey singh - फोटो : instagram

यो यो हनी सिंह ये भी बताते हैं कि उनकी मां का उनके करियर पर सबसे अधिक प्रभाव है। बाइपोलर डिसऑर्डर का इलाज चलने के वक्त को याद करते हुए वह कहते हैं कि मेरी मां का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा, यहां तक कि मेरे लोकप्रिय व हिट गाने 'धीरे धीरे' के बोल लिखने में भी उन्होंने मेरी काफी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
yo yo honey singh open secrets of his success and credit to family
honey singh

अपनी पत्नी शालिनी का जिक्र चलने पर हनी सिंह कहते है, ‘मैं और मेरी पत्नी 17 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। वह मेरे बुरे दौर में सहायक रही हैं। जब मेरे परिवार को भी नहीं पता था कि स्थिति को कैसे संभालना है उस समय मेरी पत्नी ने पूरा साथ दिया। वह एक बहादुर महिला हैं और उसकी वजह से मेरे जीवन में कई चीजें शानदार हो गई हैं।‘

विज्ञापन
yo yo honey singh open secrets of his success and credit to family
honey singh

यो यो हनी सिंह का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका छोटा सा परिवार उनके साथ उनकी ताकत बनकर साथ है। वह कहते हैं बिना परिवार की मदद के कोई आगे नहीं जा सकता। ये ही वे लोग हैं जो हमेशा आपके साथ रहते हैं, बाकी सब तो मुसाफिर हैं और आते-जाते रहते हैं आपके जीवन में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed