{"_id":"5949f1fa4f1c1bf81b8b47d6","slug":"yoga-day-special-yoga-is-the-secret-of-fitness-of-bollywood-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा से लेकर आलिया तक योग है इन हीरोइनों की फिटनेस का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा से लेकर आलिया तक योग है इन हीरोइनों की फिटनेस का राज
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड हीरोइनों को देखकर सभी उनकी सुंदरता के साथ साथ फिटनेस के भी मुरीद हो जाते हैं। हर कोई करीना कपूर के जैसी जीरो फीगर पाना चाहता है। अपने बिजी और हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद ये हसीनाएं कैसे अपनी फिटनेस और फिगर मेंटेन कर पाती हैं। इस सवाल का जवाब छिपा है दो अक्षरों के शब्द 'योगा' में। इन एक्ट्रेसेस ने योग करके खुद को ऐसा खूबसूरत और कर्वी बना लिया है कि हर कोई इन्हें देखकर बस देखता ही रह जाता है।
योगा की बात करते ही सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा शेट्टी हालांकि अब फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लेकिन अपनी फिटनेस का राज शिल्पा योग को मानती हैं। शिल्पा शेट्टी ने न सिर्फ खुद योग करती हैं बल्कि उन्होंने अपनी स्पेशल योग सीरीज वाली डीवीडी लॉंच करके हजारों लाखों लोगों खासकर महिलाओं को योग करने के लिए मोटीवेट किया है।
करीना कपूर खान भी अपनी फीगर और फिटनेस का क्रेडिट योगा को ही देती। हालांकि वो ज्यादा समय जिम में बिताती है लेकिन येग किए बिना उनकी दिनचर्या अधूरी सी रहती है। करीना कपूर लगातार शूटिंग के बीच भी रोजाना योग करती हैं। करीना अपने जीरो साइज फिगर का राज भी योग को ही बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की यम्मी मम्मी मलाइका ने तो योग करके खुद को इतना खूबसूरत और फिट बना लिया है कि कोई नहीं कह सकता कि वो इतने बड़े बच्चे की मां हैं। मलाइका काफी समय से योग करती आ रही हैं।
विज्ञापन
सनी लियोनी भी भारत आने के बाद योग से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकी हैं। सनी नियमित रूप से अपनी फिटनेस लिए योग करती हैं।